लक्ष्मी भंडार योजना का पैसा क्या उनके बाप के यहाँ से आता है ? सीएम ममता और उनके भतीजे के विरुद्ध पूर्व जज अभिजीत गांगुली ने किया अपशब्दों का इस्तेमाल



कोलकाता: कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अभिजीत गांगुली और   तमलुक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गांगुली ने एक बार सीएम ममता और अभिषेक बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है. नंदीग्राम के मंगलचक प्राइमरी स्कूल इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी महासचिव पर हमला बोलते हुए अपशब्दों की इस्तेमाल किया है।    लक्ष्मी भंडार योजना को लेकर जनसंपर्क के दौरान अभिजीत गांगुली ने कहा कि ममता और अभिषेक बनर्जी लक्ष्मी भंडार का पैसा कहाँ से देते है, क्या उनके बाप का पैसा है, सभा में अभिजीत गांगुली ने गुस्से में कहा कि उनके बाप का पैसा नहीं है कि वे लक्ष्मी भंडार य योजना का पैसा बंद कर देंगे।'इधर पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार अभिजीत गांगुली के नाम पर तमलुक थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. मैदुल इस्लाम ने पश्चिम बंगाल तृणमूल प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की ओर से मैदुल इस्लाम ने यह शिकायत दर्ज कराई है. राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मैदुल इस्लाम ने कहा कि उनके शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को खराब करने के लिए भाजपा के लोगों ने उन पर हमला किया. रविवार की  रात दर्ज की गई इस एफआईआर  में यह भी जिक्र है कि यह हमला बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत गांगुली और शुभेंदु अधिकारी की शह पर किया गया था. मामले में अभिजीत गांगुली के नाम से एफआईआर दर्ज की गई है. इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा उम्मीदवार और पूर्व जज अभिजीत गांगुली ने कहा," शिकायत की गई है. ऐसे कितने झूठे मामले होते हैं. मैं देखूंगा कि जो लोग ये काम कर रहे हैं वे इन मामलों में कितने समय तक बचा कर रख सकते हैं.”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात