पूर्व बर्दवान-बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष ने तृणमूल उम्मीदवार कीर्ति आजाद के बांग्ला सीखने का मजाक उड़ाया, उन्होंने कहा कीर्ति आजाद को बांग्ला सीखने से पहले तृणमूल को हिंदी सीखनी चाहिए. पत्रकारों के सवालों के जवाब में दिलीप घोष ने कहा कि कीर्ति आजाद का बांग्ला किसी को समझ में नहीं आता है. साथ ही उन्होंने कहा कीर्ति आजाद बीजेपी को नहीं समझ सके इसलिए बीजेपी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया.
बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष इस दिन बाबुर बाग इलाके में 500 कंठ में हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में मौजूद थे, इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से मुखातिब होकर कीर्ति आजाद की आलोचना की.

0 टिप्पणियाँ