चुनाव के पहले आग्नेयास्त्र के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार कोलकाता। चुनाव से पहले बारुईपुर थाने की पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है.




पुलिस ने आरोपी को बारुईपुर के खिरिश्ताला इलाके से गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम सैदुल सरदार है. उनका मूल घर जयनगर थाना क्षेत्र के चलताबेरिया में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी मल्लिकपुर इलाके में एक मकान किराये पर लेकर रहता था. गिरफ्तार आरोपी के पास से बारुईपुर थाने की पुलिस ने एक पाइप गन और छह ताजा कारतूस बरामद किया है. आरोपी के खिलाफ बारुईपुर और जयनगर थाने में हत्या, अपहरण, डकैती समेत कई मामले दर्ज हैं। यह भी पता चला कि गिरफ्तार बदमाश इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था. आरोपी को आज बरुईपुर सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात