शाहजहां शेख ने सबको चौकाया, कहा- सीबीआई जांच हो तो अच्छा होगा, ईडी की जांच पर भी नहीं है आपत्ति





कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शाहजहां शेख का मानना है कि संदेशखालीकांड में सीबीआई और ईडी की जांच से अच्छे नतीजे मिलेंगे. निष्कासित तृणमूल नेता ने यह बात गुरुवार को ईडी कार्यालय से मेडिकल जांच के लिए जाते समय कही. गौरतलब है कि शेख शाहजहां फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं. कोर्ट के आदेश पर उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए बाहर ले जाया गया. उस वक्त उन्हें पत्रकारों के सवालों का सामना करना पड़ा था. शेख शाहजहां से पूछा गया कि अगर इस बार सीबीआई जांच का आदेश दिया गया तो वह क्या कहेंगे। जवाब में शाहजहां ने कहा, सीबीआई जांच हो तो बहुत अच्छा होगा. ईडी जांच के बारे में उन्होंने कहा, ”ईडी की जांच सबसे अच्छी होगी.” उनकी इस टिप्पणी से हंगामा मच गया है.

कुछ ही दिनों में शाहजहां शेख का बयान में बदलाव दिखने लगा है. पिछले शुक्रवार को शाहजहां शेख ने दावा किया था, बीजेपी एजेंट मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं. मेरे खिलाफ लगाये गये सभी आरोप झूठे है. गौरतलब है कि ईडी के अधिकारी राशन भ्रष्टाचार मामले की जांच के लिए 5 जनवरी को संदेशखाली गए थे. मकसद था शाहजहां शेख के घर की तलाशी लेना. लेकिन वहां ईडी अधिकारियों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. उन्हें पीटा भी गया था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात