रामनवमी पर बाजार में इस बार बिक रही है अयोध्या के राम मंदिर अंकित गेरुआ झंडा





रानीगंज- पवित्र रामनवमी के अवसर पर पूरे रानीगंज शहर को भगवान राम और वीर हनुमान के झंडों से पाट दिया गया है. रानीगंज शहर के विभिन्न इलाकों में भी विश्व हिंदू परिषद द्वारा यह झंडे लगाए गए .रामनवमी से पहले रानीगंज शहर को जैसे पूरी तरह से राम मय कर दिया गया बाजारों में भी रामनवमी के अवसर पर इस्तेमाल होने वाले झंडो की बिक्री जोरों पर देखी जा रही है. झंडा विक्रेता प्रदीप झुनझुनवाला ने बताया की वैसे तो इस बार 10 रुपये से लेकर 600 रुपयो तक के झंडे बिक रहे है. जबकि झंडे पर अयोध्या के राम लला के मंदिर के अंकित झंडे खूब बिक रहे हैं.इस बार झंडे की बिक्री अन्य वर्षो की तुलना पर जोरो पर है. दूसरी और रानीगंज शहर रामनवमी के लिए पूरी तरह से तैयार है, रानीगंज शहर में विभिन्न इलाकों में झंडा लगाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के आसनसोल जिला के अध्यक्ष मनोज सराफ, सह सचिव तेज प्रताप सिंह ,विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष मनीष शर्मा परिषद के सचिव शुभम रावत तथा विश्व हिंदू परिषद के अन्य कार्यकर्ता बजरंग दल के कार्यकर्ता और अन्य कार्यकर्ता 18 तारीख को निकलने वाले शोभायात्रा में जुटे हुए हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात