श्री मारवाड़ी ब्राह्मण सभा का चुनाव में परशुराम प्रगति संघ रहा विजयी ,10 उम्मीद्ववार जीते, सर्वाधिक वोट आलोक बोहरा को



रानीगंज-रानीगंज के श्री मारवाड़ी ब्राह्मण सभा का 3 वर्षो के लिए कार्यकारिणी समिति का चुनाव गुरुवार को संपन्न हुई. इस चुनाव में परशुराम प्रगति संघ की टीम विनर रही,कुल 13 विजयी उम्मीदवारों में परशुराम संघ के 10 जबकि वर्तमान पदभार सम्भाले हुए कमिटी को मात्र तीन सीट से ही संतोष करना पड़ा. जयप्रकाश शर्मा ने इलेक्शन कमिश्नर की भूमिका निभाई थी. उनके देखरेख में श्री मारवाड़ी ब्राह्मण सभा का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सर्वाधिक वोट आलोक कुमार बोहरा को 110 वोट मिले, इसके बाद प्रदीप कुमार बोहरा को 102, चंद्र प्रकाश शर्मा को 99, महेश कुमार जोशी को 91, जितेश शर्मा को 89, राजेश जोशी को भी 89, सौरभ कुमार शर्मा को 86, कुलदीप कुमार शर्मा को 80, जबकि विपक्ष के रमेश शर्मा को भी 80 मत मिले, सुरेश शर्मा को 75, विपक्ष के महावीर प्रसाद शर्मा को 73, राहुल शर्मा को भी 73 जबकि विपक्ष के श्रवण कुमार जोशी को 72 वोट मिले . मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के हुए मतदान में दो पक्ष आमने-सामने थे. इस चुनाव में कुल 239 मतदाताओं में 155 ने अपने मतदान का प्रयोग किया था, इन्होंने 25 प्रत्याशी जो चुनाव मैदान में थे, उनके भाग्य का फैसला किया गया, दिन बंधु जोशी और प्रदीप कुमार शर्मा का गुट आमने-सामने था.जीत के पश्चात प्रदीप कुमार बोहरा ने कहा कि उनलोगों का लक्ष्य समाज के लोगो को संस्था से जुड़ाव के लिए संस्कृतिक गतिवधियां करनी है, जो विकास के कार्य रुक गए हैं, उसे पुनः आरम्भ कर एक बड़ा 2500 वर्ग फ़ीट का हॉल और एक 30 के वी का साउंड प्रूफ जनरेटर लगाना है, ताकि भवन का काम अच्छे से हो सके,साथ ही सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है,उसके लिए वाहनों के ठहराव के लिए एक अलग स्थान की व्यवस्था करने का लक्ष्य रखी गई है. उन्होंने कहा कि हमारा मारवाड़ी ब्राह्मण समाज बहुत खुश नसीब है कि मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के पूर्वजों ने एक बहुत बड़ा भवन विरासत में दिया है, अब वर्तमान लोगों का यह दायित्व है कि हमलोग इस धरोहर का विकास कर इसे बचाये रखने का संकल्प ले.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात