आसनसोल-कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायाधीश अभिजीत गांगुली ने आज मीडिया में एक इंटरव्यू में यह घोषणा की की मंगलवार को वह न्यायाधीश के पद से इस्तीफा देने वाले हैं .उन्होंने कहा कि इसके बाद वह राजनीति के बड़े मैदान में उतर सकते हैं, हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वह किस पार्टी में जाएंगे .उन्होंने कहा कि जब वह बंगाल में भ्रष्टाचार को लेकर एक के बाद एक फैसला दे रहे थे, तब तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा उन पर तमाम तरह के आरोप लगाए जा रहे थे .उनके बारे में कहा जा रहा था कि वह न्यायाधीश रहते हुए राजनीति कर रहे हैं और अगर उनका राजनीतिक करनी है तो वह सीधे मैदान में उतर जाए .सत्ताधारी नेताओं के इस चुनौती का स्वीकार करते हुए वह मैदान में उतर रहे हैं मंगलवार को वह न्यायाधीश पद से इस्तीफा दे देंगे .उन्होंने राज्य की वर्तमान अवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि इतिहास में हमने मौर्य साम्राज्य के बारे में पढ़ा था लेकिन वर्तमान में राज्य में चोरों का साम्राज्य चल रहा है. उन्होंने कहा कि उनके इस फैसले को लेकर विवाद जरूर होगा, लेकिन वह सारे सवालों के स्पष्ट रूप से जवाब देने के लिए तैयार है.










0 टिप्पणियाँ