बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन जामुड़िया यूनिट द्वारा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की सेवा प्रारंभ की गई



जामुड़िया- बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन जामुड़िया यूनिट द्वारा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की सेवा प्रारंभ की गई. संस्था को कुछ दातायों के द्वारा 4 सिलेंडर प्रदान किया गया. यह सिलिंडर जामुड़िया ले बोरींग डांगा निवासी सुब्रतो घोषाल,नंदी ग्राम निवासी सुबल नायक तथा बुबुल नायक एवं जामुड़िया बाजार के निवासी शंकर केसरी द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर संस्था को प्रदान किया गया .इस अवसर पर जामुड़िया बीसीडीए के यूनिट चेयरमेन हिरणमय बनर्जी ने कहा कि जामुड़िया बीसीडीए जनसेवा जन सेवा में हमेशा आगे रहता है .संस्था के द्वारा नियमित रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है ,एवं गर्मी के मौसम में सभी जगहों पर शरबत भी पिलाया जाता है. अब संस्था के द्वारा नाम मात्र खर्च में ही आक्सीजन सिलेंडर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इस मौके पर उपस्थित थे जामुड़िया बोरो एक के चेयरमेन शेख शानदार,जामुडिया नगरपालिका के पूर्व चेयरमेन डॉ भास्कर बनर्जी, बीसीडीए रानीगंज जोन के सचिव तिमिर बरन मंडल, प्रलय मुखर्जी, बिकास यादव, पिनाकी मुखर्जी, सुमन मंडल,सुमन राय, बबलू मुखर्जी ,जामुड़िया थाना के एसआई मिहिर कुमार दे आदि.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?