होली के पूर्व संध्या श्री सीतारामजी मंदिर में रास रसैया कान्हा संग ब्रज की तरह खेले फुलों की होली







रानीगंज-होली का पावन अवसर हो और रास रसैया कान्हा की बात ना निकले, ऐसा नहीं हो सकता, कान्हा संग ब्रज की होली, पूरे विश्व में प्रख्यात है, लेकिन हर इंसान के लिए ब्रज में जाकर कान्हा संग फुलों की होली खेलना संभव नहीं होता .यही सोचकर रानीगंज के कृष्ण भक्तों के लिए श्री सीताराम जी मंदिर में शनिवार की संध्या कान्हा संग फूलों की होली का आयोजन में सैकड़ो महिला पुरुषों ने जम कर फूलों की होली खेली. इस बारे में इस मंदिर समिति के अध्यक्ष बिमल बाजोरिया,सचिव प्रदीप सरायां तथा कोषाध्यक्ष ललित झुनझुनवाला ने बताया कि कान्हा के साथ ब्रज में फूलों की जो होली मनाई जाती है वह पूरे विश्व में प्रख्यात है, रानीगंज के कृष्ण भक्तों के लिए पहली बार इस तरह के ब्रज की होली का आयोजन किया गया ,जिसमें तकरीबन 700 कृष्ण भक्तों ने हिस्सा लिया था.लगभग 100 भक्तों ने अपने घर में स्थापित बाल गोपाल को मोहक साज - सज्जा के साथ यहां आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया,एवं पुरुष्कार अर्जित किया. सभी ने इस अनोखे आयोजन का भरपूर आनंद उठाया. यहां पर कलाकार स्वेता रुनझुन द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों का खूब आनंद उठाया. इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी की रविवार को रात्रि 11:10 पर महावीर व्यायाम समिति मैदान में होलिका दहन होगा, और सोमवार को धूमधाम से होली मनाई जाएगी,जबकि हमेशा कि भाँति इस बार भी श्री महावीर व्यायाम समिति मैदान में राजस्थानी परंपरा के अनुसार ढप की थाप पर राजस्थानी होली की गीतों का आयोजन में लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात