इलेक्टरल बॉन्ड के मुद्दे के लेकर मंगलवार को सीपीएम अजय ईस्ट एरिया कमेटी के द्वारा कुनुस्तोड़िया कोलियरी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के बाहर विरोध प्रदर्शन



जामुड़िया-इलेक्टरल बॉन्ड के मुद्दे के लेकर मंगलवार को सीपीएम अजय ईस्ट एरिया कमेटी के द्वारा कुनुस्तोड़िया कोलियरी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया.

मौके पर हराधन गोप, सुकुमार संगुई, नासिर मियां, धीरज लाल हाजरा, राधेश्याम हरिजन ,अजीत कोड़ा, शंभू चौधरी, कुंतल चटर्जी, भरत गोप के अलावा सीपीएम समर्थक उपस्थित रहे. इस संदर्भ में प्रदर्शनकारी माकपा नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया को यह आदेश दिया है कि इलेक्टोरल बॉन्ड में किसी कारपोरेट घराने ने किस राजनीतिक दल को कितनी धनराशि चंदे के तौर पर दी है ,इसकी सूची जारी करनी होगी और 15 मार्च तक वेबसाइट पर इसको डालना होगा. उनकी पार्टी इस फैसले का स्वागत करती है, उन्होंने कहा कि पूरे देश में एकमात्र वामपंथी ही हैं जिन्होंने किसी इलेक्टोरल बांड से एक रुपया भी नहीं लिया है. वह आम लोगों से चंदा मांग कर अपने चुनावी खर्च निकलते हैं, और उसे पर भी हर साल ऑडिट करवाया जाता है .उन्होंने कहा कि जब आम आदमी को बैंक में पैसा रखने के लिए हर साल केवाईसी देना पड़ता है, तब कॉर्पोरेट घरानों को यह छूट क्यों दी जा रही है .उनका साफ कहना था कि चाहे बीजेपी हो या तृणमूल कांग्रेस या कांग्रेस या छोटे-छोटे अन्य दल सभी इलेक्टोरल बॉन्ड से पैसा उठाते हैं. एकमात्र वामपंथी ही इससे दूर रहते हैं और उन्हीं के द्वारा किए गए केस की वजह से सुप्रीम कोर्ट का यह ऐतिहासिक फैसला आया था जिसमें इलेक्टोरल बांड को गैर कानूनी करार दिया गया था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात