डीवाईएफआई द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया



जामुड़िया-शनिवार की सुबह जामुड़िया अजय वेस्ट डीवाईएफआई की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी केनदुलिया मोड़ से एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. यह मैराथन दौड़ केन्दुलिया मोड़ से शुरू होकर नीम डांगा ,एबी फिटस ,मिसिर डांगा,अखलपुर ब्रिज ,कुंवा मोड़, बड़तल्ला जामुड़िया ग्राम होते हुए बाटामोड़ सिधु कानु मुर्ति के पास आकर समाप्त हुआ, जिसमें इस इलाके के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया .इसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मैराथन दौड़ प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसके बारे में जानकारी देते हुए डीवाईएफआई के जिला सचिव विक्टर आचार्य ने कहा कि आज शहीद ए आजम भगत सिंह की शहादत दिवस है .आज केंदुलिया मोड़ से सिधु कानु मोड़ तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि इसमें बड़ी संख्या में डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि उनका संगठन न सिर्फ युवाओं के लिए लगातार काम करता है, बल्कि समाज में स्वस्थ संस्कृति को फैलाने के लिए भी प्रयासरत है ,और इसी क्रम में आज इस रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है .उन्होंने कहा कि आज इस रन फार यूनिटी के द्वारा इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश की गई .इस मौके पर विकाश यादव, बुद्धदेव रजक ,बिजय पासवान, करुणामय रूईदास, जहिर अंसारी, अतनू बाउरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली