12 जुलाई कमेटी की ओर से पांच सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर राज्य सरकार के खिलाफ धिक्कार सभा



रानीगंज : माकपा समर्थित 12 जुलाई कमेटी की ओर से मंगलवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों शिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर राज्य सरकार के खिलाफ धिक्कार सभा आयोजित की गयी. इसके साथ रैली करते हुए रानीगंज बस स्टैंड के समीप सभा करते हुए समापन किया गया. इस मौके पर 12 जुलाई कमिटी रानीगंज के कन्वेनर हीरक गांगुली,बिमल गोस्वामी,दिव्येंदु मुखर्जी सहित अन्य मौजूद थे. इस बारे में हीरक गांगुली ने कहा कि उनके संगठन की तरफ से 17 फरवरी से 10 मार्च तक पूरे प्रदेश में रैली निकाली गई थी. 10 मार्च को जादवपुर में एक बहुत बड़ी सभा का आयोजन किया गया था ,जिसमें यह फैसला हुआ था कि 14 मार्च को 12 जुलाई कमेटी और राज्य सरकारी कर्मचारी शिक्षक और श्रमिकों को लेकर बनाए गए. संयुक्त मंच द्वारा नवान्नो अभियान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि उनको पूरी उम्मीद है कि उसे दिन के अभियान में राज्य सरकार को एक बहुत जोरदार संदेश दिया जा सकेगा, जिससे कि वह अपने जन विरोधी नीतियों को बदलने पर मजबूर होगी. उन्होंने कहा कि गुरुवार को 29 संगठन इस अभियान में सम्मिलित होगी. उन्होंने मांग की की केंद्र सरकार द्वारा जो नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाई गई है. उसको रद्द करना होगा. कृषि कानून को भी उन्होंने रद्द करने की मांग की. उन्होंने कहा कि इन कानून से देश की आम जनता को भारी नुकसान पहुंचेगा और यह कानून सिर्फ कुछ कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए जा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की .उन्होंने बताया कि आज राज्य सरकार के विभिन्न दफ्तरों में अस्थाई श्रमिकों द्वारा काम कराया जा रहा है. रानीगंज के बीडियो कार्यालय में ही सिर्फ तीन स्थाई कर्मचारी है ,बाकी सभी अस्थाई कर्मचारी हैं, जिनसे काम स्थाई कर्मचारी जैसा लिया जा रहा है, लेकिन उनका वेतन उनसे कम दिया जा रहा है .इसके साथ ही उन्होंने सभी अस्थाई कर्मचारियों के स्थाईकरण, रिक्त पदों पर पारदर्शिता के साथ नियुक्ति तथा धार्मिक विभाजन को बंद कर लोकतंत्र की स्थापना की मांग की. उन्होंने कहा कि इन सभी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में 14 मार्च को नवान्नो अभियान किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता