सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा रानीगंज के हुजुर गौसे बंगाला पहुंच कर पीर बाबा को चादर चढ़ाया




रानीगंज-आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा आज रानीगंज के हुजुर गौसे बंगाला पहुंची. यहां उन्होंने बाबा के दरबार में अर्जी लगाई और चादर चढ़ाया. इस मौके पर उनके साथ आसनसोल नगर निगम की 88 नंबर वार्ड की पार्षद नेहा साव तथा 35 नंबर वार्ड के टीएमसी अध्यक्ष नजीबुल खान भी मौजूद थे. पूनम सिन्हा ने बाबा के दरबार में चादर चढ़ाया और आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए शत्रुघ्न सिन्हा की जीत के लिए बाबा से दुआ मांगी .उन्होंने कहा कि उनको पूरा भरोसा है कि बाबा के आशीर्वाद से शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर से आसनसोल लोकसभा केंद्र की जनता का प्यार हासिल करने में कामयाब रहेंगे .उन्होंने कहा कि सच्चे मन से बाबा से जो भी मुराद मांगी जाती है वह पूरी होती है और उनको पूरा भरोसा है कि बाबा का आशीर्वाद जरूर मिलेगा. वहीं उन्होंने मेला प्रांगण को भी देखा और जिस खूबसूरती के साथ मेले का आयोजन किया गया है, उसकी तारीफ की और कहा कि यही रानीगंज के तहजीब है कि यहां पर सभी धर्म के लोग मिलजुल कर बाबा के दरबार में आते हैं और यहां पर किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात