आईसीडीएस सेन्टर का शिलान्यास विधायक हरेराम सिंह ने किया



जामुड़िया -जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या एक स्थित बोरींग डांगा स्तिथ ग्राउंड पाड़ा में शुक्रवार को निर्माण होने वाले आईसीडीएस सेन्टर का शिलान्यास विधायक हरेराम सिंह ने किया. यह आंगनबाड़ी केंद्र संसद निधि से लगभग 6 लाख रुपयों की लागत से बन रही है.वहीं राजपुर नंदी हाई स्कूल में 3 लाख रुपए की लागत से निर्माण होने वाले एक किचन शेड एवं 1 लाख रुपए की लागत से एक पानी टंकी का भी शिलान्यास भी वुधायक द्वारा किया गया. इस मौके पर इस वार्ड के पार्षद मृदुल चक्रवर्ती, चंद्रनाथ मुखर्जी ,सोमनाथ राय, मानस मुखर्जी, जोनी बाउरी, धनंजय मुखर्जी ,मौसमी राय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस मौके पर विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के साथ-साथ जामुड़िया में भी तेजी से विकास का कार्य किया जा रहा हैं. बोरिंग डांगा और शांति नगर में तो हाई मस्ट लाइट लगाए जाएंगे, एक और हाई मस्ट लाइट लगाने की अनुमति मिल चुकी है. उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य कभी नही रुकेगा . क्योंकि नगर निगम, आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण, जिला परिषद, संसद निधि के अलावा विधायक निधि का भी पर्याप्त फंड है. उस फंड का उपयोग विकास कार्यों के लिए किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि वह ममता बनर्जी पर भरोसा रखें, और यह आश्वासन दिया कि आने वाले चुनाव में संसद शत्रुघ्न सिन्हा के पुनः जीत के बाद एक बार फिर विकास कार्य तेजी से किए जाएंगे जिस तेजी से अभ कार्य हो रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात