सीटु ने विरोध प्रदर्शन कर रेलवे डिवीजन के डीआरएम को रानीगंज रेलवे स्टेशन मैनेजर के जरिए ज्ञापन सौंपा





रानीगंज-वामपंथी श्रमिक संगठन सीटु की तरफ से आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम को रानीगंज रेलवे स्टेशन मैनेजर के जरिए ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन पत्र के जरिए उन्होंने आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम से रानीगंज रेलवे स्टेशन में फुट ओवर ब्रिज को फिर से बनाए जाने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि इस फुट ओवर ब्रिज के जरिए रानीगंज रेलवे स्टेशन में पूर्व से पश्चिम की तरफ लोगों का आना-जाना होता है ,इस ब्रिज के ऊपर हजारों लोगों का रोजगार निर्भर है ,उन्होंने कहा कि फिलहाल इस ब्रिज को तोड़ दिया गया है, जिससे कि हजारों लोगों को रोजाना आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है . उन्होंने डीआरएम से अनुरोध किया की शीघ्रातिशीघ्र इस फुट ओवर ब्रिज को बनाया जाए ताकि रानीगंज के लोगों की परेशानी दूर हो सके. इस बारे में सीटु के रानीगंज शाखा के आह्वायक दिव्येंदु मुखर्जी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार रेलवे के निजीकरण की कोशिश कर रही है. रानीगंज रेलवे स्टेशन में पूर्व से पश्चिम की तरफ जाने के लिए जो फुट ओवर ब्रिज था जिस पर होकर गिरजा पाड़ा बल्लभपुर मेजिया आदि से लोग आना-जाना करते थे ,लेकिन केंद्र सरकार द्वारा उस फुट ओवर ब्रिज को बंद कर दिया गया. उसके बदले में जो ओवर ब्रिज बनाया गया है, उससे लोगों को परेशानी हो रही है और यह केंद्र सरकार के साजिश है कि अब लोगों से फाइन वसूला जाएगा. उन्होंने कहा कि यह सब केंद्र सरकार द्वारा रेलवे के निजीकरण का हिस्सा है. जैसे वामपंथी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे .उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी रानीगंज के पूर्व विधायक रुनु दत्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. रेलवे अधिकारियों को पत्र लिख रहे हैं, लेकिन वर्तमान भाजपा या टीएमसी के पदाधिकारी चाहे वह सांसद हो या विधायक जनता के हित में आवाज नहीं उठा रहे हैं .इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गिरजा पाड़ा में तकरीबन 15 से 16 साल पहले एक टिकट काउंटर बनाया गया था, जिसे आज बंद कर दिया गया है. उन्होंने उस टिकट काउंटर को फिर से खोलना के लिए भी मौखिक रूप से मांग रखी .इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना का बहाना बनाकर केंद्र सरकार ने इस क्षेत्र में कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था .उन्होंने आसनसोल रानीगंज क्षेत्र में एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग की जिससे इस क्षेत्र के लोग हावड़ा सियालदह आसानी से पहुंच सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता