रानीगंज-खदान ठेकेदार मजदूर सभा{सीटू) का पांचवा सम्मेलन कामरेड विवेक चौधरी नगर एवं कामरेड किशोर घटक मंच, सी.एम.एस.आई आफिस, कोयला श्रमिक भवन में आयोजित हुआ.सम्मेलन का उद्घाटन सी.एम.एस.आई(सीटू) के महासचिव बंश गोपाल चौधरी ने किया.पूरे ई.सी.एल के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लिया. कामरेड कलीमुद्दीन अंसारी ने संपादकीय प्रतिवेदन पेश किया.विभिन्न एरिया से कल 12 प्रतिनिधियों ने खसरा प्रतिवेदन के ऊपर आलोचना किया.सम्मेलन से दो प्रस्ताव पास किए गए.पूर्व विधायक गौरांग चटर्जी, जी.के. श्रीवास्तव ने सम्मेलन को संबोधित किया.कुल 45 लोगों को लेकर नई कमेटी के गठन किया गया.सम्मेलन में सर्वसम्मति से कामरेड सुजीत भट्टाचार्य को सभापति, बिरजू यादव एवं कलीमुद्दीन अंसारी, संयुक्त सचिव, तपेश्वर पासवान कोषाध्यक्ष चुने गए.
इस संदर्भ में वंश गोपाल चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार कोल इंडिया के निजीकरण की कोशिश कर रही है .इसके खिलाफ सीएमएसआइ की तरफ से लगातार विरोध प्रदर्शन किया गया है ,लेकिन केंद्र सरकार अपने फैसले से वापस नहीं आ रही. इस वजह से 16 फरवरी को पूरे देश में कोल इंडिया में एक दिन जा हड़ताल किया जाएगा . उन्होंने कहा कि राज्य सभा में जब यह बिल आया था तब टीएमसी ने मतदान से भागकर परोक्ष रूप से बीजेपी को समर्थन दिया था. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईसीएल द्वारा ठेका श्रमिकों के साथ जिस तरह का बर्ताव किया जाता है ,उसके खिलाफ 24 जनवरी को सीएमसआई और बिहार कोलियरी कामगार यूनियन द्वारा संयुक्त रूप से सांकतोरिया चलो का आह्वान किया गया है .इसके जरिए वहां पर ईस्टर्न कोलफील्ड्स के विभिन्न खदानों में जिस तरह से ठेका श्रमिकों को वंचित किया जाता है, उनको उचित वेतन नहीं मिलता .इसके खिलाफ ज्ञापन सौंपा जाएगा .उन्होंने कहा कि जब विवेक होम चौधरी सीएमसआई के महासचिव थे, तब अदालत का दरवाजा भी खटखटाया गया था, क्योंकि और ठेकेदारों द्वारा ठेका श्रमिकों को पे स्लिप नहीं दिया जाता है इसलिए उसे मामले में ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई. लेकिन 24 जनवरी को ईस्टर्न कोलफील्ड्स के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा और इन्हीं सब मुद्दों को उठाया जाएगा.


0 टिप्पणियाँ