फिरे देखा प्रतीति के सदस्यों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने कार्यो की जानकारी दिया



 रानीगंज-रानीगंज पुस्तक मेला में सामाजिक संस्था फिरे देखा प्रतीति ने रानीगंज पुस्तक मेला में संस्था द्वारा लगाए गये स्टॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संस्था की गतिविधियों की जानकारी दिया. संस्था के संयुक्त सचिव मैनाक मंडल ने कहा की यह संगठन 2023 में गठित हुई .इसके बाद से ही संगठन की तरफ से विशेष कर स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है. इसी क्रम में रानीगंज पुस्तक मेले में भी स्टॉल लगाया गया है ,जहां पर स्वास्थ्य को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. यहां पर संगठन के अध्यक्ष डॉ शुभ्रांशु सामंत, मुख्य सलाहकार डॉक्टर अनिर्बान घोष जैसे चिकित्सक इस शिविर को संचालित करने में संगठन के सदस्यों को सहयोग कर रहे हैं .उन्होंने कहा कि उनके संगठन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य को लेकर लोगों को और खासकर बच्चों को जागरूक करना है. उन्होंने बताया कि विभिन्न स्कूलों में नेत्र जांच शिविर, थायराइड जांच शिविर सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी शिविरों का आयोजन किया गया था. इसके अलावा उन्होंने कहा कि विभिन्न स्कूलों में लेखन सामग्री का भी वितरण किया गया था .शिक्षा को लेकर भी संगठन की तरफ से कार्य किया जा रहे हैं .उन्होंने बताया कि भले ही उनके संगठन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाना है, लेकिन वह समाज के सर्वांगीण विकास के लिए अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं और इसमें उनको समाज के हर एक वर्ग से सहयोग मिल रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात