बन्दना उत्सव को लेकर शिवपुर पावर हाउस के माझी पाड़ा में भाजपा मंडल चार की ओर से वस्त्र वितरण



जामुड़िया-आदिवासियों का महत्वपूर्ण बन्दना उत्सव को लेकर सोमवार की संध्या जामुड़िया के शिवपुर पावर हाउस के माझी पाड़ा इलाके में भाजपा मंडल चार की ओर से वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां पर करीब 150 महिलाओं को नए वस्त्र प्रदान किए गए. इस मौके पर जामुड़िया भाजपा मंडल चार के अध्यक्ष संजय सिंह, साधन माझी, तोतन मोदक ,झंटू रुईदास, पन्ना रुईदास ,अनिरुद्ध चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे. इस मौके पर संजय सिंह ने कहा की बहुत जल्द ही आदिवासियों का महत्वपूर्ण बन्दना उत्सव मनाया जाएगा. उसको देखते हुए आज आदिवासी महिलाओं को नए वस्त्र प्रदान किए गए है .उन्होंने बताया कि तकरीबन डेढ़ सौ महिलाओं को यह वस्त्र प्रदान किए गए. हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से पूरे देश में विकास कार्य किया जा रहा है और समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने का कार्य किया जा रहा है. यह उसी का एक सबूत है कि भाजपा कहती है. "सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास". इसी नारे पर अमल करते हुए और इस नारे को आत्मसात करते हुए भाजपा का हर कार्यकर्ता अपना काम करता है .आदिवासी हमारे देश के महत्वपूर्ण अंग है. हमारे आजादी के आंदोलन से लेकर अब तक आदिवासी समाज का हमारे देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान है. उनके इस योगदान को सम्मान देते हुए इस कार्यक्रम को किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात