7 माह पहले चोरी हुए मोबाइल ,लैपटॉप और कैमरा चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया





रानीगंज-आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी श्रीमंतो बनर्जी ने गुरुवार को रानीगंज थाना में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया.उन्होंने बताया कि करीब 7 महीने पहले बल्लभपुर फांड़ी क्षेत्र के ओल्ड एगारा बादाम बागान में एक घर में चोरी की घटना हुई थी. जिसमें मोबाइल, लैपटॉप और कैमरे सहित कुछ कीमती चीजों पर अपराधी ने हाथ साफ किया था ,तभी से बल्लभपुर फांड़ी और रानीगंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में अपराधी की तलाश की जा रही थी. उन्होंने बताया कि इस मामले में ओल्ड एगरा के उत्तर पाड़ा के राहुल बाउरी नामक एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. इस अपराध को उसने अकेले ही किया था. घर में छत के रास्ते से घुसकर उसने मोबाइल लैपटॉप कैमरे जैसी कीमती चीजों को चुराया था .एसीपी ने बताया कि इसके पहले भी इस व्यक्ति के खिलाफ अपराधिक मामले है. इस वजह से यह व्यक्ति पुलिस की रडार पर था. उन्होंने बताया कि राहुल बाउरी को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने न्यायाधीश के पेड़ रिमांड के लिए प्रार्थना की जाएगी,ताकि पूछताछ कर बाकी चीजों की बरामदगी की जा सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली