ईसीएल के नॉर्थ सियारसोल ओसीपी में खान सुरक्षा संबंधी निरीक्षण




जामुड़िया - इसीएल में चल रहे वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के नॉर्थ सियारसोल ओसीपी में क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा की उपस्थिति में खान सुरक्षा संबंधी निरीक्षण किया गया. इस मौक़े पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कामगारों के बीच खान सुरक्षा संबंधी जागरूकता भी फैलायी गयी. उल्लेखनीय है कि निरीक्षण समिति में खान सुरक्षा महानिदेशालय से अजय कुमार राठौड़ की विशिष्ट मौज़ूदगी रही. राठौड़ ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि कोयला उत्पादन के दौरान हमें खान सुरक्षा का भी अनिवार्यतः ध्यान रखने की आवश्यकता है और किसी भी सूरत में खान सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता है. वहीं, संयोजक के रूप में प्रभात कुमार सहित गौरांग चटर्जी, सुभाष कुमार प्रधान, तपन कुमार राय, शंभू गुप्ता की भी उपस्थिति रही.उक्त निरीक्षण समिति ने नॉर्थ सियारसोल ओसीपी का खान सुरक्षा संबंधी निरीक्षण किया और संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि खान सुरक्षा संबंधी प्रायः मानकों के अनुपालन में नॉर्थ सियारसोल ओसीपी द्वारा किये जाने वाले कई कार्य अनुकरणीय हैं, जिसे भविष्य में बनाए रखने का हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए. इस पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने समिति को उक्त हेतु आश्वासन दिया. इस अवसर पर मेसर्स जेएसईआईएल-जेवी के प्रतिनिधि चंचल सिंह, विजय कुमार सिंह व सुप्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन