पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई




रानीगंज-25 दिसंबर रानीगंज भाजपा मंडल 1 के तरफ से नेताजी सुभाष बोस रोड स्तिथ भाजपा कार्यालय में सुशासन दिवस पालन किया गया

 इस अवसर पर उपस्थित थे रानीगंज मंडल अध्यक्ष मंडल देबजित खाँ, महासचिव रवि केसरी राज कमेटी सदस्य सभापति सिंह जिला इंचार्ज बादशाह चटर्जी रानीगंज रानीगंज विधानसभा को-कान्वेनर शमशेर सिंह एवं अन्य बीजेपी कार्यकर्ता

वहीं रानीगंज भाजपा मंडल एक की महिला मोर्चा अध्यक्ष चैताली मंडल के नेतृत्व में वार्ड नंबर 90 मे बच्चों को कलम किताब वितरण किया गया. भाजपा रानीगंज मंडल 1से उपस्थित थे भाजपा मंडल एक के अध्यक्ष देवजीत खाँ ,मंडल के महासचिव रवि केसरी, रानीगंज विधानसभा के को को-कणबैनर शमशेर सिंह , सुकुमार सिंह, विनोद रावत एवं वार्ड नंबर 90 निवासी मौजूद थे.

1आ भारतीय जनता पार्टी के आसनसोल जिला प्रवक्ता दिनेश सोनी के नेतृत्व में रानीगंज के आलू गोड़िया स्थित स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फूड पैकेट और फल बांटे गए. इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता सभापति सिंह, अलख देव पांडे ,जितेंद्र सिंह, कुणाल साव उपस्थित थे. इस संदर्भ में दिनेश सोनी ने बताया कि आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का 99 वां जन्मदिन है. भारतीय जनता पार्टी इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाता है. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने हमेशा लोगों की सेवा को ही अपने जीवन का व्रत माना था और भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते अटल बिहारी वाजपेई के आदर्शों पर चलते हुए आज इस कार्यक्रम को किया जा रहा है. सभापति सिंह ने भी अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान भारत का परचम पूरे विश्व में लहराया था उन्होंने हमेशा देश और समाज की सेवा को ही अपने जीवन का एकमात्र ध्येय माना था भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते वह भी उनके पद चिन्हों पर चलकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात