भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज रेलवे हॉकर्स के साथ एक बैठक की।




आसनसोल- भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज रेलवे हॉकर्स के साथ एक बैठक की। उनको अपने बीच पाकर रेलवे हाकरों ने अपनी परेशानी बयां की उन्होंने जितेंद्र तिवारी से कहा कि आरपीएफ अधिकारी हाकरों को काफी परेशान करते हैं उनको शांति से व्यवसाय नहीं करने देते उन पर तरह-तरह के धाराओं में मामले दर्ज कर उनसे मोटा जुर्माना वसूला जाता है जिस वजह से उनका व्यवसाय करना मुश्किल हो गया है जितेंद्र तिवारी ने उनकी बातों को सुना और कहा कि जब तक यह हाकर एकजुट नहीं होंगे तब तक उनकी बातों को सुना नहीं जाएगा उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन परिसर में हाकरी करने के कुछ नियम होते हैं और नियमों को मानकर हाकरी करने की आवश्यकता है हालांकि उन्होंने यह भी माना की कभी-कभी आरपीएफ अधिकारी ज्यादती करते हैं और इसका मुकाबला करने के लिए सबको संगठित होने की आवश्यकता है वहीं उन्होंने टीएमसी पर भी प्रहार करते हुए कहा कि वह लोग सोचते हैं कि डंडे की ताकत से वह सबको अपने वश में कर सकते हैं लेकिन वह शायद भूल गए हैं की कलम की ताकत डंडे की ताकत से ज्यादा होती है और इसी को दर्शाने के लिए 28 दिसंबर को आसनसोल नगर निगम के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा उन्होंने इन हाकरों को भी उस विरोधी प्रदर्शन में शामिल होने का आवाहन किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात