रानीगंज-मंगलवार को रानीगंज के टीडीबी कॉलेज में बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने आर्यभट्ट नॉलेज लैब , दो भवन जिनके नामकरण अरबिंदो भवन एवं मुंशी प्रेमचंद भवन और स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया. इस मौके पर उनके साथ रानीगंज के विधायक सह अड्डा के चैयरमेन तापस बनर्जी,आसनसोल राम कृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सोमात्मानंद जी महाराज,आसनसोल के बीसी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर फाल्गुनी मुखर्जी, टीडीबी कॉलेज के प्रिंसिपल आशीष कुमार दे आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत आशीष बनर्जी को कॉलेज के एनसीसी तथा एन एस एस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दे कर हुई. इसके उपरांत दीप प्रज्वलित किया गया. इस मौके पर यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिनके जरिए भारत के धरोहर को दर्शाया गया .इस के उपरांत इन विशिष्ट हस्तियों द्वारा नव निर्मित कंप्यूटर लैब दो भवन तथा ऑडिटोरियम का उद्घाटन हुआ.
इस अवसर पर विधानसभा के डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पिछले एक दशक में व्यापक रूप से परिवर्तन आई है .इस राज्य में बहुमुखी शिक्षा का विकास हुआ है, जो पुराने शिक्षण संस्थान का उसे और भी उन्नत की गई है. नए शिक्षण संस्थान खोली गई है ,जिससे छात्रों को उनके अनुरूप शिक्षा मिल सके. राज्य सरकार की ओर से प्रथम फेज के लिए ऑडिटोरियम के लिए 65 लाख रुपए दी गई है. उन्होंने कहा कि आज भी मुझे शिक्षक के रूप में अच्छा लगता है.आज भी अवसर मिलता है तो मैं पढ़ता हूं . मैंने यह भी देखा है की एक अच्छे शिक्षक के क्लास में हाजिर होने के लिए छात्र दूर दराज से चाहे जैसे भी हो पहुंच जाते है, क्लास में पढाने की प्रक्रिया और छात्रों को पढ़ने की प्रक्रिया में कमी नहीं होनी चाहिए .
यहां पर हिंदी में पठन-पाठन काफी बेहतरीन ढंग से हो रहा है .यही वजह है कि यहां पर जितने सीट तय होती हैं उससे कहीं ज्यादा विद्यार्थी आवेदन करते हैं. इस वजह से हिंदी में उन विद्यार्थियों को भर्ती करने के लिए विशेष अनुमति लेनी पड़ती है, इससे यह साबित होता है कि इस कॉलेज में हिंदी में पठन-पाठन का स्तर काफी ऊंचा है .इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टीडीबी कॉलेज एक बेहतरीन कॉलेज है. किसी कारणवश यह कॉलेज बी प्लस से बी में आ गया होगा, इसका मतलब यह नहीं कि कॉलेज का स्तर कम हुआ है. उन्होंने बताया कि समय के साथ साथ हर चीज में विकास आ रहा है तभी यहां आज कंप्यूटर लैब बना .यह साबित करता है कि समय के साथ इसका विकास हो रहा है
रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि आज बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने इन भवनो का उद्घाटन किया, क्योंकि वह खुद भी एक शिक्षाविद है, हालांकि जब तापस बनर्जी से पूछा गया की कॉलेज स्तर पर तो हिंदी में पठन-पाठन की व्यवस्था फिर भी है ,लेकिन रानीगंज में स्कूल स्तर पर इसके बारे में क्या सोचा जा रहा है .इस पर तापस बनर्जी ने कहा कि वह एक नितांत साधारण व्यक्ति हैं इस पर वह कोई फैसला नहीं ले सकते है,इसके लिए सोचने के लिए बड़े-बड़े दिमाग वाले व्यक्ति है, वही कॉलेज के प्रिंसिपल आशीष कुमार दे ने कहा कि कॉलेज में हिंदी के पोस्ट ग्रैजुएट तक कि पढ़ाई हो रही है.इस कॉलेज में अन्य विषयों के साथ हिंदी की पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान दी जाती है.










0 टिप्पणियाँ