लाइफ फाउंडेशन सोशल हैंड के द्वारा 13 जोड़े सामुहिक विवाह का आयोजन



जामुड़िया : द लाइफ फाउंडेशन सोशल हैंड के नेतृत्व में 13 जोडो का सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया. इस आयोजन में जामुड़िया, रानीगंज, बांकुड़ा, पुरुलिया, बीरभूम सहित अन्य क्षेत्रों के जोड़े का सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया. नवविवाहित जोड़े को द लाइफ फाउंडेशन की ओर से पलंग,सुहाग सामग्री,जेवरात , घड़ी वस्त्र सहित अन्य सामग्री प्रदान किया गया. इसके अलावा सभी जोड़ो के वर पक्ष एवं वधु पक्षो से आये हुए अतिथि के लिए बाराती की तरह स्वागत किया गया. इसके अलावा अन्य क्षेत्रो से आये हुए अतिथियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. आयोजन के मौके पर सैकड़ों महिलाओं में साड़ी वितरण का भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया . अतिथियों के लिए भोजन पानी की भी व्यवस्था किया गया .कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता शेख सदरुद्दीन ने कहा कि द लाइफ फाउंडेशन के मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्यो को आगे बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि सामुहिक विवाह के आयोजन से सामाजिक समरसता बढ़ती है. इस मौके पर द लाइफ फाउंडेशन सोशल हैंड के अध्यक्ष शेख शदरुदिन, सचिव बबलू पोद्दार, कोषाध्यक्ष मौहम्मद सलाउद्दीन ,आसनसोल कोर्ट के अधिवक्ता शेखर चंद्र कुंडु, मौहम्मद आजाद हुसैन, मंसूर आलम, उतम मोदक, हबिबुल रहमान ,रंजीत कुमार, परिमल कुमार के आलावा इस संस्था के सभी सदस्य गण उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर