आसनसोल जिला अस्पताल में आज विश्व स्ट्रोक दिवस आयोजित



 आसनसोल  -  आसनसोल जिला अस्पताल में आज विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर  जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शुबोजीत दत्ता ने कहा कि स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है, अगर कुछ सावधानियां बरती जाएं तो स्ट्रोक से होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को उच्च रक्तचाप, चलने-बोलने में परेशानी, सीने में दर्द सहित विभिन्न समस्याएं हो तो तत्काल चार घंटे के अंदर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल में इलाज कराकर मृत्यु दर को रोका जा सकता है। मौजूदा समय में जिला अस्पताल में स्ट्रोक के लिए सरकार की ओर से महंगे इंजेक्शन दिए जा रहे हैं, जिसके बाद कई मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। लोगों से अनुरोध है कि स्ट्रोक होने का खतरा महसूस होने पर जल्द डॉक्टर से सलाह लें। बुधवार को विश्व स्ट्रोक दिवस पर सुपर डॉ. निखिल चंद्र दास, सहायक सुपर भास्कर हाजरा उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात