टोटो पार्किंग को लेकर उपजी विवाद में चली गोली




 जामुड़िया - जामुड़िया थाना क्षेत्र के केन्दा फाड़ी अन्तर्गत विजय नगर मोड़ के समीप एक दुकान पर टोटो पार्किंग करने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद विजयनगर मोड़ इलाके मे गोली फायरिंग की घटना से इस इलाके में उतेजना फ़ैल गई. इस घटना में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया . इलाके में अत्यधिक तनाव के कारण मौके पर पुलिस तैनात है .घटना के बारे में विजयनगर के रहने वाले निशीथ पाल ने बताया कि बुधवार शाम करीब आठ बजे के आसपास विजयनगर मोड़ टीएममसी पार्टी कार्यालय के निकट जामबाद के रहने वाले एक टोटो चालक अपना टोटो उसके दुकान के सामने खड़ा कर दिया, जब उन्होंने अपने दुकान के पास से उस टोटो चालक को वहां टोटो खड़ा करने से मना किया तो टोटो उसने बात नहीं मानी. टोटो चालक पोरेश घोष ने टोटो नही हटाया और उल्टा उनपर इंट ओर डंडे से हमला कर दिया ,जिससे उनको हाथ एवं सिर में चोट लगी . इस बीच स्थानीय निवासी सागर पाल नामक एक व्यक्ति आकर उल्टा उनसे पूछा कि उन्होंने गांव के दामाद पर हाथ क्यों छोड़ा .इसपर निशीथ ने बताया कि टोटो चालक ने ही सर्व प्रथम गाली गलौज की और मारपीट भी किया . वहां पर बने टीएमसी पार्टी कार्यालय में मौजूद लोगों ने भी निशीथ का साथ देते हुए सागर को बताया कि गलती पोरेश घोष की ही थी .यह सुन कर सागर पाल वहां से चला गया,पर जाते- जाते पोरेश ने निशीथ और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी. कुछ समय बाद ही जब वह स्थानीय एक कारखाना में अपनी ड्यूटी पर गए थे उस दौरान पोरेश घोष वापस आया और उसने उनके बेटे पर दो राउंड गोलियां चलाई. पर उनकी खुशकिस्मती से उनके बेटे को गोलियां नही लगीं ओर वह बाल बाल बच गया. खबर पाकर जामुड़िया पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल खाली खोखे भी बरामद किए हैं .निशीथ पॉल ने पोरेश को गिरफ्तार करने की मांग की. वहीं निशीथ पाल के बेटे शिवनाथ पाल ने बताया कि टोटो चालक ने विजयनगर मोड़ के पास पार्टी कार्यालय के निकट टोटो खड़ी कर दी। जब वह और उनके पिता ने टोटो चालक को वहां टोटो खड़ी करने से मना किया तो उसने उनके पिता पर हमला किया जिससे उनके पिता घायल हो गए इसके बाद टोटो चालक स्थानीय निवासी सागर को लेकर आया. टोटो चालक वहां से जाने लगा तो उसने धमकी दी कि वह पिता पुत्र दोनो की हत्या कर देगा.इसके कुछ देर बाद जब उसके पिता निशीथ पाल ड्यूटी चले गए तो शाम आठ बजे के करीब टोटो चालक वापस आया और उसने उस पर दो राउंड गोलियां चलाई. एक गोली एक उनके दुकान में रखे मग पर लगी ,दूसरी उसके सिर के ऊपर से निकल गई. अगर वह नीचे नहीं बैठ जाता तो उसे ही यह गोली लग जाती. वही इस घटना के विरोध में गुरूवार की सुबह इस इलाके के सैकड़ों स्थानीय ग्राम निवासी ने सुरक्षा की मांग पर केन्दा फाड़ी पहुंच कर फाड़ी प्रभारी से मुलाकात कर दोबारा इस तरह की घटना फिर ना हो इसके लिए उस जगह पर सीसी टीवी कैमरा ओर पुलिस मौजूदगी व्यवस्था की मांग किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता