धनतेरस का सजा बाजार,दुकानदारों को इस बार अच्छी व्यापार होने की उम्मीद




 रानीगंज-दीपावली से 2 दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है .कल पूरे देश के साथ-साथ कोयलांचल रानीगंज में भी धूमधाम से धनतेरस के अवसर पर दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें सजा लिया है. लोग भी बाजारों में जाकर खरीदारी के रूप में कोई सोने के गहने खरीदे तो कोई पीतल के बर्तन तो कोई दीपावली पर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति तो कोई दो पहिया या चार पहिया वाहन तो कोई अपनी क्षमता के अनुसार कम से कम एक छोटे से छोटे स्टील के बर्तन तो कोई काम से कम एक झाड़ू भी खरीदे . ग्राहकों का कहना है कि वह एक निश्चित दुकान से ही सामान खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि उसे दुकान के साथ उनके लंबे समय से एक रिश्ते सा जुड़ाव हो जाता है .लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों के अलावा धनतेरस पर गहनों की खरीदारी करना शुभ समझा जाता है.रानीगंज के बड़ा बाजार स्तिथ श्री ज्वेलर्स के मालिक जगन्नाथ पाल ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी धनतेरस पर लोग आभूषणों की खरीदारी के लिए आर्डर देने आ रहे हैं .उनका कहना है, कि लॉकडाउन के समय 2 साल बिक्री पर काफी असर पड़ा था ,लेकिन इस साल को उम्मीद है कि धनतेरस पर भारी संख्या में लोग आएंगे और खरीदारी करेंगे उन्होंने कहा कि सोने चांदी के आभूषणों की मांग हमेशा बनी रहती है. ग्राहक चांदी के सिक्के भी खरीदते है जो ₹800 से 1000 रुपये के अंदर मिल जाते हैं.वहीं सोने के भाव आज 58 हजार 300 रुपये है.सभी हॉलमार्क के ही आभूषण का ऑर्डर है जो धनतेरस के दिन डिलीवरी लेंगे.






बर्तन के दुकान पाल बासनालय के मालिक राज कुमार पाल ने बताया कि तीन वर्षों के पश्चात इस बार काफी अच्छी बाजार होने की उम्मीद है.पीतल ,स्टील के छोटे बड़े बर्तन स्टॉक कर लिए गए है,लोग सामर्थ्य के अनुसार कम से कम एक स्टील के चमच्च भी जरूर खरीदते हैं.इसके अलावा बाजार में झाड़ू की खूब बिक्री होती है,झाड़ू विक्रेता दीपंकर दास ने बताया कि लोग परम्परा के अनुसार अपने घरो के लिए एक झाड़ू जरूर खरीदते है.माना जाता है की झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है ,बाजार में झाड़ू ₹10 से लेकर ₹100 का भाव में बिक रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात