श्रीपुर फाड़ी आरजी कमेटी द्वारा विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया




जामुड़िया - बीते सोमवार की संध्या जामुड़िया थाना अंतर्गत श्रीपुर फाड़ी आरजी कमेटी द्वारा एक विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया .इसके साथ दुर्गापूजा कमेटी और मोहर्रम अखाड़ा कमेटी को सम्मानित कार्यक्रम का आयोजन निंघा स्टाफ क्लब में किया गया. इस विजया सम्मेलन में प्रथम स्थान निघा स्टॉफ क्लब , दूसरा शिव डागा दुर्गापूजा कमेटी, तीसरा मॉर्डन सातग्राम दुर्गापूजा कमेटी इन सभी कमेटियों को उन्हें शांति प्रिय तरीके से उत्सव का आयोजन करने के लिए पुरस्कृत भी किया गया, उसके साथ-साथ प्रथम मोहर्रम में श्रीपुर तीन नंबर मोहर्रम कमेटी और निंघा नीचे सैंटर ,श्रीपुर दो नंबर ईमाम बाबला डांगा और निंघा ईमाम बाड़ा अखाड़ा तीसरा स्थान गिरमिट दस नंबर और बेनाली नीचू मुस्लिम पाड़ा को सम्मानित किया गया . इन सभी कमेटियों को उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया , अंचल में सर्वश्रेष्ठ काली पूजा आजाद हिंद क्लब निंघा कमिटी को सम्मानित किया गया.इसके साथ बाबू बाउरी, तापस पाल ,निरेन कोड़ा गोपी नाथ बाउरी पुलीस सिविक वोलेंट्रियर जिन्होंने अपने कर्मस्थल में बेहतर तरीके से कार्य किया उन्हें भी सम्मानित किया गया.इस अवसर पर दिब्यांग तस्लीम को व्हील चियर प्रदान की गई. इस कार्यक्रम में ईसीएल की सातग्राम श्रीपुर एरिया क्षेत्र के महा प्रबंधक उपेंद्र सिंह के साथ अन्य अधिकारी गण, आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर सह आईएनटीटीयूसी जिला अध्यक्ष अभिजित घटक, कॉन्ग्रेस नेता सोमनाथ चटर्जी , दस नंबर वार्ड के पार्षद उषा पासवान ,भोला पासवान , पार्षद अब्दुल हाउस , भोला हेला, आरिफ अली, बैसाखी बाउरी, तृणमुल नेता बापी बैनर्जी, पूर्व पार्षद संजय चटर्जी, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर के डीसीपी सैंट्रल एस एस कुलदीप सुरेश , एसीपी सेन्ट्रल श्रीमंतो बैनर्जी ,सीआई सुशांतो चटर्जी ,जामुड़िया थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी , श्रीपुर फाड़ी प्रभारी शेख रिजाउद्दीन सहित अन्य पुलिस आधिकारी के साथ विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटी, काली पूजा कमेटी , मोहर्रम अखाड़ा कमेटी क्षेत्र के लोग भी उपस्थित थे.सुभोश्री देवनाथ सारेगामापा के कलाकार, अनिरुद्ध सरकार स्टार जलसा सिंगर, बाउल शिल्पी भारती दत्ता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी. इस दौरान डिप्टी मेयर अभीजित घटक ने कहा की इस तरह का पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम देख पुलिस का मानविक रूप भी सामने आया है .जो काफ़ी सराहनीय है, सातग्राम एरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक उपेन्द्र सिंह ने कहा की श्रीपुर फाड़ी प्रभारी यहां पर आने के बाद काफ़ी कार्य कर रहें है. इस क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था अच्छी तरह से बनाये रखा है. इस क्षेत्र सभी समुदाय के लोग मिलकर रहते है. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात