कोलकाता में मॉल की छठी मंजिल से कूदा युवक, मौत , आत्महत्या की आशंका  कोलकाता : बीती रात पुलिस को पाक्सार्क्स इलाके में स्थित  क्वेस्ट मॉल से सूचना मिली कि एक अज्ञात युवक मॉल की छठी मंजिल से कूद गया है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक का शव बरामद कर सीएनएमसी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत युवक का नाम- मोहम्मद अयमान  रउफ (22) है। वह करेया थाना  इलाके का निवासी था . पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवक रात करीब नौ बजे मॉल में दाखिल हुआ। रात करीब दस बजे अचानक इलाके में लोगों को तेज़ आवाज़ सुनाई दी. उन्होंने आकर देखा कि अयमान  रउफ मॉल की पार्किंग के फर्श पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। घटना क्षेत्र में काफी सनसनी फैल गयी. पुलिस का शुरुआती अनुमान यही था कि युवक अंदर घुसा था और कूदकर आत्महत्या कर ली। बहरहाल,  युवक ने आत्महत्या क्यों की और क्या यह सिर्फ आत्महत्या है या इसके पीछे कोई रहस्य है, इसको लेकर थाने की पुलिस ने मॉल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर जांच शुरू कर दी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात