सहपाठी की हत्या के जुर्म में सजा पा रहे दो छात्रो में एक छात्र को परीक्षा न दे पाने के लिए चर्चा का विषय



 जामुड़िया-बीते ढाई माह पूर्व जामुड़िया के रहने वाले एक छात्र सह व्यापारी आनंद केसरी की उनके दोस्तों ने बुलाकर बर्बरता के साथ हत्या कर दी थी. जामुड़िया थाना पुलिस ने जामुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत जामुड़िया हिंदी हाई स्कूल के उसके ही सहपाठी शुभम केसरी एवं अभिषेक प्रसाद उर्फ बकडा ने निमर्मता पूर्वक उनकी हत्या कर दी है . उस हत्याकांड के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने थाना परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था, पुलिस ने चार्जशीट में आरोपी शुभम केसरी एवं अभिषेक केसरी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता धारा 302 एवं 201 के तहत मामला दर्ज करते हुए आसनसोल न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दिया . बुधवार को इस मामले में एक नया मोड़ तब सामने आया ,जब आसनसोल कोर्ट में विचाराधीन कैदी के रूप में सजा काट रहे अभिषेक केसरी के परिजनों की लाख कोशिशों के बावजूद उसे बारहवीं की बोर्ड परीक्षा की टेस्ट परीक्षा की अनुमति नहीं मिली जबकि हुगली बाल सुधार गृह में बंदी के तौर पर सजा काट रहे आरोपी शुभम केसरी को आज परीक्षा के प्रथम दिन पूरी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ परीक्षा देने की अनुमति मिल गई. आज पहले दिन उसे सुरक्षा घेरे में जामुड़िया हिंदी हाई स्कूल में परीक्षा दिलायी गयी. परीक्षा के उपरांत जब जामुड़िया थाना पुलिस उसे लेने आई तो सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने उसे घेर लिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसे न्यायालय के आदेशानुसार उसे घर में रहने की अनुमति दे दी गयी है. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस सुरक्षा के रहते हुए उसके आवास पर गड़बड़ी होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. दुसरी और मृतक आनंद केशरी की माँ ने कहा कि वो न्यायालय के आदेश का सम्मान करती है, लेकिन जिसने उसके बेटे की हत्या की है, उसे घर पर रहने की आखिर इजाजत कैसे दी जा सकती है .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात