कोलकाता : राशन वितरण भ्रष्टाचार में गिरफ्तार वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के कार्यालय के कर्मचारी अमित दे आज फिर ईडी कार्यालय पहुंचे .मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के कार्यालय के कर्मचारी अमित दे दोबारा ईडी कार्यालय आये हैं. उन्हें राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने पेश होने का आदेश दिया था। ज्योतिप्रिया मल्लिक के कार्यालय के कर्मचारी अमित दे बुधवार दोपहर साल्ट लेक ईडी कार्यालय आये. राशन भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने उन्हें तलब किया है. वह पहले भी कई बार ईडी दफ्तर में पेश हो चुके हैं. उनके घर पर ईडी के अधिकारी पहले ही छापेमारी कर चुके हैं. ईडी सूत्रों के मुताबिक, ज्योतिप्रिय मल्लिक और अमित दे से आमने-सामने पूछताछ की जा सकती है.

0 टिप्पणियाँ