पलटू राम (नीतीश) ने प्रधानमंत्री बनने के लिए बिहार की जनता को धोखा दिया : अमित शाह

 -शाह का तंज, हे छठी मैया बिहार को 'पलटू राम' से मुक्त करें





पटना (बिहार), 05 नवम्बर । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में किसान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पलटू राम (नीतीश कुमार) ने प्रधानमंत्री बनने के लिए बिहार की जनता को धोखा दिया। मुजफ्फरपुर में जनता ने जब भी आशीर्वाद दिया, इस पलटू राम ने जनादेश का अपमान किया। उन्होंने कहा कि आज की यह रैली नहीं रैला है। छठी मैया बिहार को 'पलटू राम' से मुक्त करें।

अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार शर्म करो। जिस लालू की खिलाफत कर राजनीति की और जीत दर्ज की आज उसी के साथ गलबहियां कर रहे हैं। ये परिवार की दुकान चलाने वाले लोग हैं। एक को प्रधानमंत्री तो दूसरे को मुख्यमंत्री बनना है। उन्होंने पहले ही कहा था कि तेल और पानी एक साथ नहीं रहते। नीतीश कुमार आगे-आगे देखिए लालू यादव आपके साथ क्या करते हैं। अब इनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है।

अमित शाह ने कहा कि सबसे पहले मैं बिहार की जनता को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देता हूं। छठ मैया से प्रार्थना करता हूं आने वाले समय में बिहार अपराध और पलटू राम से मुक्त हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि नौ साल में आतंकवाद से निपटने का काम किया है। कश्मीर हमारा है या नहीं। धारा 370 हटानी चाहिए या नहीं। मोदी के नेतृत्व में चंद्रमा पर तिरंगा फहराने का काम किया।

शाह ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण का परिचय दिया। मैं बिहार की सभी जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। आपने 2014 में जीत दिलाई, 2019 में 39 सीट दिलाई। अबकी बार 2024 में आप बची हुई एक सीट का कसर भी पूरा कर दीजिए। इस बार 40 की 40 सीट हमें दे दीजिए।


अमित शाह ने कहा कि मोदी ने देश के 60 करोड़ गरीबों को आगे आने का रास्ता दिया है। लालू यादव इंडिया अलायंस का मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी घोषणा करेंगे? क्या वे अति पिछड़ा को मौका देंगे। इन लोगों ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। पूरा बिहार गैंगस्टर का अड्डा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी ने कल ऐलान किया कि पांच साल तक गरीबों को और सहयोग दिया जायेगा। 26 हजार गरीबों को घर दिया।

शाह ने कहा कि मुजफ्फरपुर वालों अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं। ये लालू नीतीश और कांग्रेस राम जन्म भूमि को लटकाते रहे। मोदी ने भूमि पूजन किया और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा है। मुजफ्फरपुर वालों आप भी शामिल होइए। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार को नौ साल में छह लाख करोड़ रुपये विकास के लिए दिए। बिहार में दो वंदे भारत ट्रेन। गया के हवाई अड्डे का आधुनिकीकरण करने का काम किया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता