बुजीर बांध तालाब में भरी हुई है जलकुंभी,कैसे होगी छठ पूजा



 रानीगंज-रानीगंज के 93 नंबर वार्ड अंतर्गत बुजीर बांध तालाब में छठ पूजा का आयोजन किया जाता है.हजारों की संख्या में छठ पूजा पर लोग यहां जुटते है,सैकड़ो व्रती यहां छठ करते है.छठ पूजा में अब मात्र कुछ ही दिन बचे हैं.मगर अब तक नगर निगम द्वारा इस तालाब की कोई सुध नहीं ली गई है.छठ पूजा के आयोजक संस्था जागृति संघ तथा यहां पर बने अन्नपूर्णा मंदिर के सदस्यों ने जब इस तालाब का जायजा लिया तो देखा कि इस तालाब में काफी गंदगी फैली हुई है ,पूरा तालाब जल कुंभी से भरा हुआ है. इस बारे में जब अन्नपूर्णा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत चक्रवर्ती से बात की तो उन्होंने कहा कि इस तालाब में दुर्गा पूजा के दौरान सप्तमी में रानीगंज के विभिन्न पूजा कमेटियों के सदस्य आते हैं और यहां पर पूजा पाठ करते हैं . यहां पर छठ का भी आयोजन होता है. छठ पूजा में तालाब की एक अहम भूमिका होती है, कल बोरो चेयरमैन आए थे, उन्होंने आश्वासन दिया है की छठ से पहले तालाब की काफी अच्छे से साफ सफाई की जाएगी और यहां पर जो भी गंदगी है उसे पूरी तरह से साफ कर लिया जाएगा, ताकि छठ मनाने जो श्रद्धालु आएंगे उनको किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो.

इस मौके पर यहां जागृति संघ के कोषाध्यक्ष गौतम सिंह, बबलू सिंह ,सुजल रविदास, सुमित महतो आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात