प्यार में धोखा, आहत युवती ने की आत्महत्या






मालदा : एक स्नातक युवती ने लंबे समय से प्रेम संबंध में धोखा मिलने के बाद आत्महत्या कर लिया। मंगलवार की सुबह घर के बगल में एक पेड़ से उसका लटकता हुआ शव बरामद किया गया। घटना के बाद मालदा के मानिकचक थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पुरपुरपाड़ा इलाके में काफी उत्तेजना फैल गयी. मालूम हो कि सुसाइड करने वाली लड़की का नाम मिमी रॉय उम्र 23 साल है. घर नाजिरपुर पुरपुरपारा में है. उसके परिवार का आरोप है कि मिमी पास के गांव के मानव सरकार नाम के युवक के साथ करीब छह साल से रिलेशनशिप में थी. उनके बीच घनिष्ठ संबंध भी विकसित हो गए। लेकिन कुछ दिनों से युवक मिमी से पीछा छुड़ाने के बहाने ढूंढ रहा था व किसी और से शादी करने की कोशिश कर रहा था। यह जानने के बाद मिमी सोमवार को मानव के घर गई और उसके परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। लेकिन न्याय मिलने की बजाय अपमान हुआ. और इसी बेइज्जती से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई और अपनी डायरी और सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट लिखा. आरोप है कि उसने मंगलवार की सुबह अपने घर के बगल के पेड़ पर गले में गमछा बांधकर आत्महत्या कर ली. घटना में परिजनों ने मानिकचक थाने में मानव सरकार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी है. वहीं इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मानव समेत उसका पूरा परिवार इलाका छोड़ चुका है और फिलहाल कहीं छिपा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर