कोलकाता : काली पूजा की रात एक पुलिस अधिकारी की कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गयी. उत्तर 24 परगना जिले के गोपालनगर थाने के चरताला इलाके में हुई इस सड़क दुर्घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतकों के नाम तन्मय कीर्तनिया, सुजीत हलदर और अमित माझी हैं. वे गोपालनगर थाने के पंचपोटा गांव के रहने वाले थे . पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बनगांव महिला थाने की कार्यवाहक पुलिस अधिकारी अपराजिता बनर्जी उस दिन नताबेरिया से बनगांव आ रही थीं. तभी चारतला इलाके में विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.इस हादसे में बनगांव महिला थाने की थाना प्रभारी अपराजिता बनर्जी और उनका ड्राइवर घायल हो गये. इस संबंध में बनगांव महिला थाने की कार्यवाहक पुलिस अधिकारी अपराजिता बनर्जी ने कहा कि एक बाइक सामने से आई और हमारी कार में टक्कर मार दी. दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरी ओर मृतक के परिवार का आरोप है कि पुलिस लापरवाही से गाड़ी चला रही थी और इसकी कीमत तीनों युवकों को चुकानी पड़ी.









0 टिप्पणियाँ