काली पूजा पंडाल का उद्घाटन विधायक हरेराम सिंह ने किया



 जामुड़िया : जामुड़िया के बड़तला मोड़ स्थित रविंद्र नजरुल सुकांत संस्कृतिक संघ द्वारा काली पूजा का उद्घाटन शनिवार की संध्या जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह और समाजसेवी शेख दिलदार ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया . इस मौके पर विधायक हरेराम सिंह ने सभी दर्शनार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जामुड़िया विधानसभा के सभी लोग के ऊपर मां अपनी आशीर्वाद बनाए रखें, क्योंकि मां काली शक्ति का रूप है. उनके पूजन से इस इलाके में विकास की धारा चलते रहे ताकि लोगों को हर सुख सुविधा मिलते रहे, क्योंकि बंगाल शक्ति की जगह है, यहां हर त्योहार मिलजुल के आपसी भाईचारा से सभी धर्म के लोग निभाते हुए आ रहे हैं . कमेटी के सचिव गोपी धीवर ने बताया कि रविंद्र नजरुल सुकांत संस्कृतिक संघ काली पूजा का इस साल दस वर्ष पूर्ण हुआ है. हमलोग तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किए हैं, जिसमें रानीगंज के मशहूर बैंड फानूस द्वारा संगीत प्रस्तुत किया जाएगा और अंतिम दिन मां का खिचड़ी वितरण कर मूर्ति विसर्जन किया जाएगा. इस दौरान जामुड़िया बोरो एक चेयरमैन शेख शानदार , कमेटी के अध्यक्ष श्यामा पदों धीवर, सचिव गोपी धीवर ,कोषाध्यक्ष काजल अधिकारी, काजल दे, बिशु अधिकारी ,अनिरुद्ध धीवर आदि उपस्थित थे .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात