दिनेश गोराई पर हुई गोलीबारी ने लिया नया मोड़, अब दिनेश समेत 2 करीबियों के खिलाफ शिकायत दर्ज






आसनसोल : व्यवसायी दिनेश गोराई की वाहन पर चली गोली मामले में बुधवार नया मोड़ ले लिया है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के बाद दिनेश गोराई पर चली गोली मामले के बाद से विवाद बढ़ता जा रहा है। जहाँ दिनेश गोराई द्वारा दिये गए लिखिति शिकायत के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को मामले में धर दबोचा है। वही अब मामले ने नया मोड़ ले लिया है। बताया जा रहा है राष्ट्रीय राज्यमार्ग 19 के समीप अपने जमीन पर कार्य करने के दौरान अरूण बाउरी को दिनेश गोराई एंव उनके करीबियों ने कार्य बंद कराने एंव बन्दूक दिखा कर जान से मारने की धमकी दी साथ ही कार्य कर रहे लोगो के साथ मारपिट करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर अरुण बाउरी नामक व्यक्ति ने दिनेश गोराई एंव उनके दो करीबी फोटिक बाउरी एंव काजल मंडल के खिलाफ बन्दूक दिखा कर धमकाने एंव जान से मारने की धमकी देने को लेकर नॉर्थ थाना में शिकायत दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता अरुण बाउरी बाउरी ने कहा कि सोमवार को जमीन में जेसीबी से काम करने के दौरान दिनेश गोराई एंव उनके करीबी लोग बंदूक लेकर आये और काम बंद करने को कहा, एंव रंगबाजी की मांग की और मारपीट की। अरुण का आरोप है कि दिनेश गोराई रंगबाजी करते है और रंगबाजी के लिए बदमाशों को अपने बगीचे में पाल कर रखा है ।

वही इस संबंध में व्यवसायी दिनेश गराई ने कहा कि मेरे ऊपर हुये हमले की घटना का जमीन विवाद से कोई संबंध नही है। मेरे खिलाफ दर्ज शिकायत पूरी तरह से मनगढ़ंत है, क्योंकि मेरे ऊपर हुये हमले में पुलिस ने चार आरोपियों गिरफ्तार किया है। मुझे प्रशासन के न्याय पर पूरा भरोशा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली