कोलकाता : हावड़ा में डेंगू से एक युवक की मौत हो गयी। हावड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 29, रामेश्वर मालिया लेन निवासी आतिश सिंह (26) की डेंगू से मौत हो गयी. वे तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थे। उन्हें कल शाम हावड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आतिश की आज सुबह मौत हो गई। घटना के प्रकाश में आने के बाद इलाके के लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।



0 टिप्पणियाँ