आसनसोल : आसनसोल इन दिनों गोली कांड जैसी घटनाओं से चर्चा में बना हुआ है, एक बार फिर अपराधियों ने गोली कांड घटना को अंजाम दिया है। आसनसोल दुर्गापुर आयुक्तालय के उत्तर थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 20 स्तिथ चन्द्रचूड़ के समीप एक होटल के सामने राष्ट्रीय राज्यमार्ग19 में दिन दहाड़े अपराधियों ने एक व्यवसायी दिनेश गोराई की टारगेट कर वाहन पर फायरिंग की घटना को अन्जाम दिया है। हालांकि घटना में किसी को गोली नही लगी है। घटना के बाद ही मोके पर पुलिस ने पहुँच कर होटल एंव आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर जाँच शुरू कर दिया है। बता दे कुछ महीनों में एडीपीसी क्षेत्र में कई बार गोलीबारी की घटना घट चुकी है।
बता दे दिनेश गोराई चन्द्रचूड़ के रघुनाथ बाटिका में रहते है एंव बड़बडा एक्सप्रेसवे के अधीन राष्ट्रीय राज्यमार्ग में मेंटेनेंस के कॉन्ट्रेक्टर है । घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 की है। जब दिनेश गोराई चन्द्रचूड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग से सटे एक होटल के सामने अपने काले रंग की फॉर्च्यूनर कार में बैठे थे तभी सामने से दो अज्ञात बाइक सवार ने हमलावरों ने पहले उनके वाहन का दरवाजा खोलना चाहा बाद, में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जिसमें वे बाल बाल बच है। घटना में उन्होंने ने बताया कि करीब तीन राउंड फायरिंग हुई है । जिसमे से एक गोली उनके वाहन के पीछे लगी है।
घटना को लेकर दिनेश गोराई ने बताया कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग का मेंटेनेंस का कार्य करते है । वे आज सुबह हाइवे के किनारे एक होटल के सामने अपने वाहन में बैठे थे तभी बाइक से दो हमलावरों ने उनपर गोलियां चलाना शुरू कर दिया ।उन्होंने ने बताया कि इस दौरान मौके पर हमलावरों के साथ और भी लोग मौजूद थे। वही घटना के विषय मे उन्होंने ने साफ किया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नही है ।हमलावर कोन थे, कहा से आये इसकी उनके पास कोई जानकारी नही है।
वही स्थानीय वार्ड पार्षद का आरोप है कि कुछ आपराधिक प्रबृत्ति के जमीन माफियाओं द्वारा राष्ट्रीय राज्यमार्ग से सटे भूमि पर जबरन हथियाने का प्रयास किया जा रहा है । इसी क्रम में दिनेश गोराई पर हमला किया गया है।










0 टिप्पणियाँ