दुर्गा पूजा के पूर्व बच्चो को प्रदान की गयी वस्त्र



जामुड़िया : स्प्रिड स्माइल की ओर से कुनुसतोरीया प्राथमिक विद्यालय में दुर्गोत्सव के पूर्व " बच्चों के मुख पर मुस्कान " के तहत रंग बिरंगे वस्त्र के साथ साथ मिठाई वितरण किया गया. इस दौरान बच्चों के मुख पर मुस्कान देखी गई . इस मौके पर स्प्रिड स्माइल के अभिषेक महंती एवं करण सिद्धार्थ ने कहा कि हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि बंगाल की सबसे बड़ी उत्सव दुर्गापूजा के मौके पर बच्चों के मुख पर मुस्कान दिखाई दे जिसकी वजह से स्प्रिड स्माइल प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक विद्यालय के सभी बच्चों के लिए नवीन एवं रंगबिरंगे वस्त्र देकर उनके साथ अपनी खुशी को बांट सके .इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक बिकास मंडल ने कहा कि स्प्रिड स्माइल के सदस्यों ने बताया कि वह लोग बच्चों के बीच खुशियों का आदान प्रदान करने के वस्त्र वितरण का आयोजन करना चाहते हैं तो मुझे भी काफी हद तक खुशी का अनुभूति हुई थी. आज हमारे सैकड़ों विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी का माहौल बना हुआ है. इस मौके पर पीयूष कांति मजूमदार, बिपद तारण वाद्ययकर, प्रीति राय सहित कई शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन