रानीगंज-सीपीआई (एम) रानीगंज एरिया कमेटी ने कोयला माफियाओं की तत्काल गिरफ्तारी और नारायणकुडी कोयला खदान दुर्घटना में कोयले की चट्टान के नीचे दबे सभी लोगों को बचाने की मांग करते हुए रानीगंज पुलिस स्टेशन में एक ज्ञापन दिया. शुक्रवार को रानीगंज पोस्ट ऑफिस मैदान से एक जुलूस एनएसबी रोड, सीआर रोड होते हुए थाने तक पंहुचा . जुलुश में आवाजें उठाई गईं, "नारनकुडी कोयला खदान में इतने सारे लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार ईसीएल और राज्य प्रशासन को शर्म आनी चाहिए.सभी लोगों को एकजुट होकर मौत के कारवां को रोकना होगा और रोजी रोटी की मांग की गई.कोयला माफियाओं को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई .
इस अवसर पर रानीगंज के पूर्व विधायक रनु दत्त ने कहा कि ईसीएल की नारायणकुडी कोयला खदान में पिछले बुधवार की दोपहर एक दुर्घटना घटी. सत्तारूढ़ दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अवैध रूप से कोयला निकालने और तस्करी करने के लिए स्थानीय गरीब लोगों का शोषण किया. आजीविका के लिए कोयला खदान में निर्दोष लोगों की जान चली गई. आधिकारिक तौर पर तीन लोगों की मौत की खबर छपी है, लेकिन ग्रामीणों का दावा है कि आठ लोगों के शव बरामद किये गये हैं. वह कहते हैं कि कोयला माफियाओं ने शवों को गायब कर दिया है. स्थानीय लोगों को आशंका है कि कोयले की परत में अभी भी कई लोग दबे हुए हैं. ईसीएल ने कोई बचाव अभियान नहीं चलाया. इलाके में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं हैं.
सीपीआई (एम) ने मांग की कि कोयला खदानों में फंसे लोगों को बचाने के लिए प्रशासन पहल करे. नारायणकुडी कोयला खदान में मारे गए लोगों को तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए.प्रशासन को सभी कोयला माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी. रानीगंज थाने में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी नेता सुप्रिया रॉय, पूर्व विधायक रुनु दत्ता ने किया.










0 टिप्पणियाँ