पूर्व पार्षद के निधन पर शोक सभा का आयोजन
दुर्गापुर: दुर्गापुर नगर निगम के मुख्य सचेतक सह चार नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद स्वरूप मुखर्जी उर्फ (पवित्र दा) का अकस्मात निधन के बाद वार्ड कमेटी की ओर से भारती रोड के खजूर तल्ला स्थित तृणमूल कार्यालय समीप शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से स्वरूप मुखर्जी के चित्र पर माल्या दान कर उन्हें नमन किया. इस दौरान कार्यकर्ता द्वारा एक मिनट का शोक का पालन किया . मौके पर एससी एसटी सेल के जिला सचिव रवींद्र बाल्मीकि , जिला के उपाध्यक्ष जगबंधु मजूमदार ,वार्ड अध्यक्ष महेश मुखर्जी, आजाद सिंह, नियाज खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. रविंद्र वाल्मीकि एवं आजाद सिंह ने बताया कि पार्षद स्वरूप मुखर्जी के निधन से इलाका वासी स्तब्ध हैं, स्व.पार्षद हसमुख एवम मिलन सार प्रवृति के थे. पार्षद के साथ साथ समाज कल्याण के क्षेत्र में उनका योगदान इलाका वासी कभी नही भूल सकते.

0 टिप्पणियाँ