सांसद अभिषेक बनर्जी के गिरफ्तारी के प्रतिवाद में तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद द्वारा प्रदर्शन




  रानीगंज- तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में 2 तथा 3 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में केंद्र सरकार के खिलाफ किये ज्ञे धरना प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी को गिरफ्तार किए जाने के विरुद्ध एवं उनकी रखी मांगों को पूरा करने को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन जताया गया, जिसके तहत मंगलवार की रात रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर टीएमसी जिला सचिव सोमित्र बनर्जी के नेतृत्व में संगठन का झंडा कार्यकर्ताओं द्वारा हाथ में लेकर टायर जलाकर भारी प्रदर्शन जताया. इस प्रदर्शन के दौरान टीएमसी के नवाब जाहिदी, टीडीबी कॉलेज के जीएस रोहित दत्ता,जाहिद अख्तर, अजित सिंह, समेत टीएमसी के समस्त सदस्य गण उपस्थित थे.

 इन सभी ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा जिस तरह से टीएमसी नेताओं को गिरफ्तार किया गया. उसकी तीव्र निंदा की और कहा कि अभिषेक बनर्जी बंगाल के आम जनता के वाजिब हक की मांग करने के लिए दिल्ली गए थे लेकिन जिस तरह से उनके आंदोलन से डर कर केंद्र सरकार और भाजपा ने दिल्ली पुलिस के जरिए आंदोलन को कुचलने की कोशिश की ,वह सर्वथा निंदनीय है .उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस और अभिषेक बनर्जी तथा ममता बनर्जी के नेतृत्व से घबरा गई है ,और राजनीतिक रूप से इनका सामना ना कर पाने की वजह से अब पुलिस प्रशासन के समर्थन से इस आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है ,लेकिन बंगाल की जनता के वाजिब की मांग टीएमसी भविष्य में भी उठाती रहेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात