जामुड़िया बीडीओ कार्यालय में कार्यरत एक अस्थाई सफाई कर्मी का शव लटकता हुआ पाया जाने से फैली उत्तेजना



 जामुड़िया-जामुड़िया बीडीओ कार्यालय के एक अस्थायी सफाई कर्मी का शव बीडीओ कार्यालय परिसर में लटकता हुआ बरामद किया गया. अस्थायी सफाईकर्मी का नाम बिमल बाउरी था. जिसकी उम्र 65 साल के आसपास थी. शुक्रवार की सुबह बीडीओ कार्यालय परिसर में एक पेड़ से लटका हुआ देखा गया, जिसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी गई. जामुड़िया पुलिस आकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया . स्थानीय सूत्रों के अनुसार बिमल बाउरी कई वर्षों से जामुड़िया बीडीओ कार्यालय में अस्थाई सफाई कर्मी के रूप में कार्य कर रहा था. वह हर दिन की तरह शुक्रवार सुबह छह से सात बजे के बीच बीडीओ कार्यालय कार्य करने के लिए आया .इसके बाद सात बजे बीडीओ कार्यालय के आसपास के लोगों ने बिमल बाउरी का शव पेड़ से लटका हुआ देखा .घटना स्थल पर जामुड़िया बीडीओ अरुणालोक घोष पहुंचे ,हालांकि वह इस मुद्दे पर उन्होंने ने कुछ भी बोलने से इंकार किया. मृतक बिमल बाउरी के बेटे राजू बाउरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घर में पारिवारिक अशांति चल रही थी, आज प्रत्येक दिनों की तरह आज भी वह सुबह में कार्य करने के लिए बीडीओ कार्यालय आये थे, लेकिन कौन जानता है यह यहां आकर वह आत्म हत्या कर लेंगे. इस घटना को लेकर इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात