आस्ते बौछर अबार माँ आसो के साथ देवी दुर्गा की अश्रुपूरित नेत्रों से की गयी विदाई








रानीगंज-साल भर के इंतजार के बाद इस वर्ष एक बार फिर से पूरा बंगाल मां दुर्गा की आराधना में लीन हो गया । लेकिन मंगलवार को मां दुर्गा पूजा की विजया दशमी हो गई . मां के जाने का समय हो गया.कोयलांचल शिल्पांचल के विभिन्न पुजा पंडालों में भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे और मां दुर्गा की अर्चना की. आज शहर के विभिन्न पूजा पंडाल में दशमी के अवसर पर महिलाओं की भारी तादाद उमड़ी . प्रथा के अनुसार आज दशमी के दिन मां के वापस जाने से पहले सुहागिन महिलाएं मां को सिंदूर लगाकर विदा करती हैं . इसके बाद यह सुहागिन महिलाएं आपस में भी सिंदूर खेलती हैं . माना जाता है कि मां के चरणों में लगाए गए सिंदूर को लगाने से पुण्य मिलता है ,महिलाएं सौभाग्यशाली होती हैं उनके परिवार पर कोई विपत्ति नहीं आती. सुबह से ही शहर के विभिन्न पुजा पंडालों में बड़ी संख्या में महिलाएं जुटीं और उन्होंने सिंदूर खेल खेला . उन्होंने सबसे पहले सिंदूर से मां दुर्गा की प्रतिमा के चरणों को रंग दिया इस दौरान पूजा अर्चना भी की गई. इसके बाद महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया.इस दौरान इन महिलाओं की आंखों में नमी भी देखी गई क्यूंकि कुछ ही पलों बाद मां की विदाई जो हों जाएगी और फिर से एक साल का इंतजार करना होगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात