चिचूडिया डंगाल पाड़ा में विद्युत आपूर्ति कराये जाने के विषय में विधायक अग्निमित्रा पाल मिली थाना प्रभारी से



 जामुड़िया-पंचायत निर्वाचन के 10 दिन पूर्व से जामुड़िया ब्लॉक अंतर्गत चिचूडिया ग्राम पंचायत अंतर्गत डंगाल पाड़ा में विद्युत लाइन काटे जाने के विषय मे बुधवार को आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने जामुड़िया थाना के नए प्रभारी राजशेखर मुखर्जी से मुलाकात की. इसके पूर्व अग्निमित्रा पॉल ने डंगाल पाड़ा इलाके के लोगों की परेशानियों से अवगत हुई. अग्निमित्रा पाल ने कहा कि जामुड़िया विधानसभा अंतर्गत मधुडांगा इलाके को ईसीएल द्वारा अधिग्रहित किया गया था, वहां के लोगों को डंगाल पाड़ा इलाके में पुनर्वास कराया गया था. उस वक्त ईसीएल की तरफ से कहा गया था कि वहां पर बिजली की समुचित व्यवस्था की जाएगी, लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि ईसीएल द्वारा चिचुड़िया इलाके के डांगाल पाड़ा में बिजली की व्यवस्था नहीं की गई है,पंचायत निर्वाचन के पूर्व से ही लाइन काट दिए गए है. विधायक ने आरोप लगाया कि यह इसलिए किया गया है क्योंकि यहां के लोग बीजेपी समर्थक हैं .जबकि आसपास के गांव में बिजली की व्यवस्था की गई है ,वहीं यहां के लोगों को बिजली जैसे मूलभूत सुविधा से वंचित किया जा रहा है ,और वह भी सिर्फ इसलिए क्योंकि यहां के लोग भाजपा के समर्थक हैं .उन्होंने कहा की ईसीएल केंद्रीय संस्था है और अगर यहां के लोगों के साथ सिर्फ इसलिए अन्याय होता है क्योंकि वह भाजपा समर्थक हैं तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा. उन्होंने जमुड़िया थाना के प्रभारी से बात की उनके बारे में लोगो के बीच गलतफहमी पैदा की गई थी,जो सरासर गलत है. यहां के लोगों को बिजली जैसी मूलभूत सुविधा प्राप्त न हो इस मुद्दे पर उन्होंने केंदा एरिया के महाप्रबंधक से भी मुलाकात करने की कोशिश की लेकिन वह विदेश गए हैं तो उन्होंने वहां के असस्टेंट जनरल मैनेजर से मुलाकात की और उनसे कहा कि यहां के लोगों को बिजली की सुविधा तत्काल।उपलब्ध कराई जाए .उनको सुनने में आया है कि ईसीएल के अधिकारियों ने भी यहां के गांव वालों से कहा था कि विधायक अग्निमित्रा पाल के कहने पर बिजली काटी गई है जो की पूरी तरह से बेबुनियाद है. उन्होंने जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि शायद उनको पता ही नहीं है कि उनके ही विधानसभा क्षेत्र के डंगाल पाड़ा के लोगों को बिजली उपलब्ध नहीं हो रही है ,ऐसा शायद इसलिए क्योंकि विधायक बनने के बाद उनका जमीनी हकीकत से नाता टूट गया है , ठीक जैसे मुख्यमंत्री बनने के बाद ममता बनर्जी का जमीनी स्तर से नाता टूट गया है. जामुड़िया में उन्होंने ऐसे कई जर्जर घर देखे जो टूटने के कगार पर हैं ,ऐसे जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर सिर्फ इसलिए नहीं दिया जा रहा है क्योंकि वह भाजपा समर्थक हैं. इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो सही मायनों में जरूरतमंद है उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर उपलब्ध कराना होगा. वहीं इस बारे में चिचूडिया के डांगाल पाड़ा इलाके के निवासी ने बताया कि मधुडांगा क्षेत्र से उनको यहां पर पुनर्वास दिया गया था तब ईसीएल के सामने गांव वालों ने चार सूत्री मांगे रखी थी, इनमें बिजली की व्यवस्था, मैरिज हॉल की व्यवस्था, खेल के मैदान की मरम्मत करना और एक स्टेज का निर्माण करना था. इन चार मांगों को ईसीएल अधिकारियों ने मौखिक रूप से मान लिया था गांव वालों ने आपस में पैसे जुगाड़ कर करीब 26 लाख रुपए जमा भी किए थे .ईसीएल की तरफ से इलेक्ट्रिक पोल का भी इंतजाम किया गया था उसके बाद पंचायत चुनाव आ गए और बिजली काट दी गई. जब उनसे बिजली काटने के कारण के बारे में पूछा गया तो ईसीएल अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि राजनीतिक कारणों से बिजली काटी गई है. उ पुलिस फांड़ि की तरफ से भी यही कहा गया था , जब वह स्थानीय पंचायत से इसकी शिकायत करने जाते हैं तो पंचायत की तरफ से कोई सुनवाई नहीं होती. कहा जाता है कि यह ईसीएल का मामला है वह इसमें कुछ नहीं कर सकते है,अब ऐसे में यहां की जनता किससे फरियाद करें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली