विधायक अग्निमित्रा पाल ने जरूरतमंदों को तिरपाल वितरण किया



 जामुड़िया-जामुड़िया मंडल चार के द्वारा जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत नंदी ग्राम के नामु पाड़ा स्थित करूनामय काली मंदिर में आसनसोल दक्षिण भाजपा के विधायक अग्निमित्र पाल पहुंच कर इस मंदिर में सर्व प्रथम पुजा अर्चना कर इस इलाके में बुनियादी सुविधाएं को लेकर यहां पर निवास कर रहे लोगों के साथ जन सम्पर्क अभियान चलाया . वहीं वार्ड संख्या 5 अंतर्गत जामुड़िया ग्राम के सायर पाड़ा में कुछ जरूरत मंद लोगों को तिरपाल वितरण किया. इस जन सम्पर्क के दौरान जानकारी देते हुए अग्निमित्र पाल ने कहा कि भाजपा की ओर से सभी जगहों पर जन सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा केन्द्र सरकार के जन प्रकल्प योजना जनता तक पहुंचाया जा रहा है, लेकिन यहां पहुंचने पर देखा जा रहा है कि सभी इलाकों में पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है .लोगों के घरों तक पानी का कनेक्शन तक नहीं पहुंच पाया है .एक ही नल पर दर्जनों महिलाएं एवं पुरूष घंटों खड़े होकर पानी लेने के लिए मजबूर है. शौचालय की व्यवस्था नहीं है. इस बरसात के समय में भी यहां के जनता को शौच करने के लिए घर से बाहर जाना पड़ रहा है .जो वास्तव में गरीब परिवार के लोग रह रहे हैं, उनको अभी तक आवास योजना नहीं मिल पाया है. रास्ते में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है, केन्द्र सरकार के द्वारा दिए गए करोड़ों रुपए कहाँ चले गए है. यहां की जनता सब देख कर समझ रही है. आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी .इस मौके पर भाजपा मंडल चार के अध्यक्ष संजय सिंह ,तोतन मोदक ,काकोली घोष, मनोज सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता