5 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रानीगंज शहरवासियों के लिए रानीगंज बस स्टैंड से पंजाबी मोड़ तक मुफ्त सेवा शुरू





रानीगंज- आसनसोल मिनी बस एसोसिएशन ने 5 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रानीगंज शहरवासियों के लिए रानीगंज बस स्टैंड से पंजाबी मोड़ तक 4 किलोमीटर मुफ्त सेवा शुरू की है.यह जानकारी  आसनसोल मिनी बस एसोसिएशन के महासचिव सुदीप राय ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया. श्री रॉय ने कहा कि पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा उत्सव को देखते हुए यह पूजा का उपहार यात्रियों को दी जा रही है . इससे रानीगंज का लाइफ लाइन माने जाने वाले एन एस बी रोड में लोड कम होगी,और जाम की स्थिति कम होगी. मगर माना जा रहा है कि दिन पर दिन शहर में टोटो के बढ़ती संख्या  कारण बस में यात्रियों की भीड़ कम देखी जा रही है, और इस वजह से बसों को घाटा हो रहा है,कई बार प्रशाशन से टोटो पर नकेल कसने के लिए संगठन द्वारा आवेदन किये जाने के बावजूद कोई कार्यवाही न होते देख इस तरह का कदम एसोसिएशन  ने उठाया है,ज्ञात हो की रानीगंज से लगभग 150 मिनी बसें चलती है. वही रानीगंज में 8 हजार से टोटो चल रही है,पूरे बंगाल में 10 लाख से भी अधिक टोटो अवैध रूप से चलते हैं, और यात्री गण बसों के बजाय टोटो की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं, इस आकर्षण को कम करने के लिए ही मिनी बस एसोसिएशन ने ऐसी मुफ्त सेवा को शुरू किया. मगर अब देखना यह है कि इस प्रयोग का कितना प्रभाव पड़ता है, और मिनी बस एसोसिएशन की योजना सफल होती है या नहीं ‌.हालांकि बस एसोसिएशन की यह कदम काफी अनोखी और यात्रियों के लिए लाभदायक है, आजकल लोग चाहे टोटो हो बस हो या ट्रेन दिन पर दिन बढ़ते किराए से लोग परेशान हैं, तो हो सकता है इस प्रयोग का लाभ लोग ज्यादा से ज्यादा उठाएं और उसके वजह से मिनी बस एसोसिएशन को भी फायदा हो.वही एक टोटो चालक से पूछे जाने पर बताया कि हमलोग 10 रुपये में पंजाबी मोड़ से रेल स्टेशन ,बस स्टैंड तक यात्रियों को ले जाते है,यात्री को सुविधा मिलने के कारण ही बस के बजाय टोटो पर चलना पसंद करते है,अब मिनी बस वाले यात्री को मुफ्त में पंजाबी मोड़ तक बिना पैसे के ले जाएंगे,पर आखिर कितने दिनों तक मुफ्त ले जाएंगे,जब तक मुफ्त में ले जाएंगे तब तक हो सकता है,हमलोगों का बाजार पर असर पड़ेगी,पर यह सेवा बन्द होने पर पुनः उनलोगों की बाजार ठीक हो जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता