आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से 32 पूजा कमिटियों को सम्मानित किया गया





आसनसोल-आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से महासप्तमी के दिन आसनसोल के आश्रम मोड़ स्थित पार्वती इंटरनेशनल होटल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान आसनसोल और बर्नपुर मिलाकर कुल 32 पूजा कमेटियों को इस साल उत्कृष्ट पूजा आयोजन के लिए सम्मानित किया गया. इस मौके पर यहां आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, मुख्य सलाहकार सचिन राय, सचिव विनोद गुप्ता ,वाइस प्रेसिडेंट सतपाल सिंह कीर, विमल मीहारिया, उज्जवल राय सहित आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तमाम पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित थे .कार्यक्रम के दौरान आसनसोल और बर्नपुर इलाके के विभिन्न पूजा कमिटियों के सदस्यगण उपस्थित थे. कार्यक्रम के बारे में अपना वक्तव्य रखते हुए सचिन राय ने कहा कि आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से यह पूजा सम्मान समारोह का दूसरा साल है, पिछले साल भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और इस साल भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य कल पूजा परिक्रमा पर निकले थे .आसनसोल और बर्नपुर इलाके में कई पूजा पंडालों का दर्शन किया गया .निरीक्षण करने के बाद 32 पूजा कमेटीयों को पुरस्कृत करने का फैसला किया गया है .उन्होंने कहा कि आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारीयों ने कई मानकों पर पूजा कमेटीयों को परखने के बाद यह पुरस्कार प्रदान किए हैं .इनमें सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा सर्वश्रेष्ठ मंडप सजावट तो है ही इसके अलावा सुरक्षा चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध रखना सामाजिक जागरूकता फैलाना जैसे मुद्दों को भी विचार करते हुए ध्यान में रखा गया था. इसके उपरांत फैसला लिया गया उन्होंने कहा कि 5 लाख से कम तथा 5 लाख से ज्यादा के बजट के पूजा आयोजनों को सम्मानित किया गया वहीं विनोद गुप्ता ने कहा कि आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा जो यह 2 सालों से पूजा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इससे चेंबर के सदस्यों को भी बहुत कुछ नया सीखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि पहले ऐसी बहुत सी बातें थी जो पूजा से संबंधित थी लेकिन उनको पता नहीं थी लेकिन इस परिक्रमा और इस सम्मान समारोह के आयोजन के दौरान उनको इन सारी बातों का पता चला इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस बार महिलाओं द्वारा विभिन्न पूजा का आयोजन किया गया है. वह देखने लायक था महिलाओं द्वारा जिस तरह से उत्साह के साथ विभिन्न पूजा का आयोजन किया गया है. उससे साबित होता है कि आज की तारीख में महिलाएं किसी से कम नहीं है. वही आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने भी आज के आयोजन के बारे में बताया कि चेंबर के पदाधिकारीयों ने कल आसनसोल तथा बर्नपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया था उसके बाद आज यह पुरस्कार प्रदान किये जा रहे हैं .उन्होंने कहा कि विभिन्न पैमानों पर खरा उतरने के बाद ही इन कमेटीयों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिससे कि आने वाले समय में उनको और बेहतर ढंग से पूजा के आयोजन को लेकर प्रोत्साहन मिले.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली