रानीगंज- रानीगंज मोड़ या पंजाबी मोड़ से रानीगंज बस स्टैंड तक जाने वाली मिनीबस में यात्रियों को कोई किराया अब 30 नवंबर तक नही देना होगा.अर्थात यात्री 30 नवंबर तक इस पूरे क्षेत्र का निःशुल्क भ्रमण कर सकते हैं. आसनसोल दुर्गापुर मिनीबस एवं बिग बस एसोसिएशन की ओर से दूसरी बार पूजा सीजन में मुफ्त बस सेवा देने की घोषणा की गयी है. इससे पहले, रानीगंज मिनीबस और बिग बस एसोसिएशन ने 5 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रानीगंज के पंजाबी मोड़ से रानीगंज शहर में प्रवेश करने के लिए इस विशेष सेवा की घोषणा की थी.मिनी बस एसोसिएशन के महासचिव सुदीप रॉय ने बताया कि कोई भी यात्री पंजाबी मोड़ से रानीगंज बस स्टैंड तक बिना बस किराया दिए यात्रा कर सकता है, यात्रियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने और कई यात्रियों के अनुरोध पर रानीगंज रूट के सभी बस चालक पूरे पूजा सीजन के दौरान यह विशेष छूट दे रहे हैं, जो 30 नवंबर तक जारी रहेगी. बस मालिक संगठन का कहना है कि बस एसोसिएशन पूजा सीजन के मौके पर खास तोहफा दे रहा है. उनके अनुसार मुख्य रूप से रानीगंज के शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए उन्होंने शहर को भीड़भाड़ से मुक्त करने के लिए ऐसी पहल की है. हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने रानीगंज में टोटो की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए ऐसी कोई पहल की है, तो उन्होंने कहा कि वे राज्य सरकार द्वारा टोटो चालकों के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं, इसके लिए सरकार इस मामले को देखेगी . वह चाहते हैं कि हर वाहन निश्चित रूट पर चले.बस एसोसिएशन के इस फैसले से हर यात्री काफी खुश है. सभी ने यह अवसर पाकर बहुत राहत महसूस किया है. हालाँकि, कई लोगों का सवाल यह है कि उन्हें किसी असुविधा का सामना तो नहीं करना पड़ेगा, क्या बस यात्रियों के लिए सही समय पर, सही जगह पर रुकेगी? । अब देखना यह है कि इन सबके बाद रानीगंज की बस परिवहन व्यवस्था कैसे सामान्य होती है.













0 टिप्पणियाँ